For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156441310
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1501 वें जश्न ईद मीलादुन्नबी पर कौमी एकता और सामाजिक समरसता के साथ निकला जुलूस,  |  Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के भाजपा कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की करी मांग |  Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में | 

अजमेर न्यूज़: स्वाधीनता दिवस-2024 को समारोह पूर्वक मनाने के लिए इस वर्ष हर घर तिरंगा महोत्सव का आयोजन 10 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जाएगा।

Post Views 71

August 8, 2024

हर घर तिरंगा महोत्सव में आमजन की भागदारी भी सुनिश्चित होगी। समस्त शॉपिंग मॉल्स के सहयोग से ग्राहकों के लिए तिरंगा सेल्फी पॉइण्ट और सिग्नेचर केनवास लगाए जाएंगे।

हर घर तिरंगा महोत्वस का आयोजन 10 अगस्त से 
             अजमेर, 8 अगस्त। स्वाधीनता दिवस-2024 को समारोह पूर्वक मनाने के लिए इस वर्ष हर घर तिरंगा महोत्सव का आयोजन 10 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जाएगा। इस सम्बन्ध में विभिन्न कार्यक्रमों को अन्तिम रूप देने के लिए जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को बैठक का आयोजन किया गया। 
             जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति मेें देशभक्ति के भावों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस वर्ष हर घर तिरंगा महोत्सव के कार्यक्रमों को विस्तारित करते हुए शनिवार 10 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार 10 अगस्त को जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 11 बजे हर घर तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल नियुक्त किया गया है। 
             उन्होंने कहा कि सोमवार 12 अगस्त को प्रातः 6 बजे बजरंगगढ़ चौराहे से रीजनल कॉलेज चौपाटी तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुलिस विभाग सहित समस्त युवा, खिलाड़ी एवं आमजन भाग लेंगे। इस दिन सायं 6 बजे पुरानी चौपाटी पर बोट रैली का आयोजन होगा। आनासागर में देशभक्ति का सन्देश देती नावों से रैली निकाली जाएगी। हर घर तिरंगा महोत्वस का एक जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार 13 अगस्त को पुष्कर में भी आयोजित होगा। इसके लिए उपखण्ड अधिकारी श्री निखिल कुमार को नोडल नियुक्त किया गया है। इस दिन सायं 6 बजे रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित शहीद स्मारक से बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह बाईक रैली अजमेर शहर में राष्ट्र प्रेम का सन्देश देगी। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को जवाहर रंगमंच में सांस्कृतिक तिरंगा कन्सर्ट का आयोजन रखा गया है। 
             उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस हर घर तिरंगा महोत्सव में आमजन की भागदारी भी सुनिश्चित होगी। समस्त शॉपिंग मॉल्स के सहयोग से ग्राहकों के लिए तिरंगा सेल्फी पॉइण्ट और सिग्नेचर केनवास लगाए जाएंगे। इस प्रकार के सेल्फी पॉइण्ट के लिए रेस्टोरेन्ट प्रबन्धकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। यहां आने वाले व्यक्ति अपनी सैल्फी लेकर शेयर कर सकेंगे। इसी प्रकार नगरीय निकायों द्वारा हर घर तिरंगा मेला आयोजन किया जाएगा। नगर निगम अजमेर द्वारा इसका आयोजन रीजनल कॉलेज चौपाटी पर किया जाएगा। साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। 
             इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक खन्ना, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के, नगर निगम के आयुक्त श्री देशल दान, अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, उपखण्ड अधिकारी श्रीमती अपूर्णा परवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दुर्ग सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved