For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169744109
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: मंदिरों की नगरी पुष्कर के श्री रमा वैकुंठ दिव्यदेश नये रंगजी मंदिर व श्री रंगनाथ वेणुगोपाल (पुराने) रंगजी मंदिर में बुधवार से सावन के झूलें शुरू हुये। 

Post Views 751

August 8, 2024

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक मंदिर के शीश महल में भगवान का रत्न जडि़त आभूषणों से श्रृंगार कर हिंडौले सजाए जाएंगे।

मंदिरों की नगरी पुष्कर के श्री रमा वैकुंठ दिव्यदेश नये रंगजी मंदिर व श्री रंगनाथ वेणुगोपाल (पुराने) रंगजी मंदिर में बुधवार से सावन के झूलें शुरू हुये। 
नए रंगजी मंदिर के व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि 16 दिवसीय झूला महोत्सव के पहले दिन शीश महल के कपाट खोले गये तथा महल में भगवान वैंकटेश के विवाह उत्सव व उनके सामने गोदांबा जी का रत्न-आभूषणों से श्रृंगार कर मनमोहक हिंडौला सजाया गया। झूला मंडप में एक ओर दधी मंथन, भोलेनाथ एवं राधा-कृष्ण रास की विद्युत चलित झांकी सजाई गई। वहीं दूसरी ओर पुष्कर तीर्थ की बसावट को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा भजन मंडली ने सावन के झूलों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शनार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले दिन ही भगवान को झूला देने व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का देर रात तक तांता लगा रहा। बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक मंदिर के शीश महल में भगवान का रत्न जडि़त आभूषणों से श्रृंगार कर हिंडौले सजाए जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved