For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169998512
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: सावन के तीसरे सोमवार को इंद्रदेव हुए मेहरबान, जमकर बरसे बादल, जगह-जगह जल भराव से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त 

Post Views 171

August 5, 2024

बारिश के चलते दुर्घटना भी हुई। घाटी वाले बालाजी मंदिर के सामने लव कुश घाटी पर पहाड़ का एक हिस्सा दरक गया।बारिश के चलते एसपी ऑफिस की पुरानी छत टपकने लगी

सावन के तीसरे सोमवार को इंद्रदेव हुए मेहरबान, जमकर बरसे बादल, जगह-जगह जल भराव से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त 

सावन के तीसरे सोमवार को अल सुबह से ही इंद्रदेव मेहरबान हुए और बारिश का ऐसा दौर शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक जारी रहा। ऐसे में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव हो गया। निचली बस्तियां जलमग्न हो गई, जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वही कावड़ियों ने मस्त मौसम का आनंद लेते हुए भगवान भोले के जयकारे लगाते हुए पुष्कर से जल भरकर कावड़ शिवालय पहुंचाई। बोराज फाय सागर रोड से आए कावड़ियों ने मस्त मौसम का आनंद लेते हुए भगवान शिव का शुकराना अदा किया।

वहीं कई स्थानों पर बारिश के चलते दुर्घटना भी हुई। घाटी वाले बालाजी मंदिर के सामने लव कुश घाटी पर पहाड़ का एक हिस्सा दरक गया ।
जिसमें लगा एक भारी भरकम पेड़ भी जमीन पर आ गिरा।पहाड़ी के नीचे खड़ी बैंड वालों की गाड़ी और एक टेंपो इसकी चपेट में आ गया और दब गए जबकि गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं होने पाई।

इसी तरह अजमेर के लगभग सभी सरकारी कार्यालय में पानी भर गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में छत से पानी टपकने की वजह से कामकाज ठप्प हो गया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण कर जिला कलेक्टर से मिलकर जल्द से जल्द कार्यालय की मरम्मत कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि 
एमओबी शाखा में पानी भर जाता है ऐसे में कामकाज नहीं हो पता वही लगातार हो रही बारिश के चलते एसपी ऑफिस की पुरानी छत टपकने लगी है जिससे रिकॉर्ड गीला होने का खतरा  बना हुआ है । जैसे ही बारिश बंद हो कलेक्टर से अपील की गई है कि इसकी रिपेयर कराई जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved