For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168248235
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में  भगवान शिव की सुंदर पूजा और महाआरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर मांगी मनोकामनाएं

Post Views 111

August 5, 2024

अजमेर शहर में एकमात्र भगवान शिव की विशाल प्रतिमा जतोई दरबार में है यहां गुफा में बैठी मां वैष्णो देवी का मंदिर भी है साथ ही अन्य देवी देवताओं के मंदिर भी हैं।

पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में  भगवान शिव की सुंदर पूजा और महाआरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर मांगी मनोकामनाएं


पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा और अर्चना का महत्व बताया गया है। इसी के अनुरूप शिवालयों में भगवान भोले को रिझाने के लिए भक्त सहस्त्र द्वारा, जलाभिषेक, रूद्र पाठ, रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक आयोजनों में भाग ले रहे हैं। सावन के तीसरे सोमवार को नगीना बाग जतोई दरबार में भगवान शिव की की सुंदर पूजा और महाआरती दास् फत्तन दास के सानिध्य में की गई।
भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सभी ने घर परिवार में सुख समृद्धि और शांति की मनोकामनाएं मांगी। दरबार की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

दास फत्तन दास ने बताया कि अजमेर शहर में एकमात्र भगवान शिव की विशाल प्रतिमा जतोई दरबार में है यहां गुफा में बैठी मां वैष्णो देवी का मंदिर भी है साथ ही अन्य देवी देवताओं के मंदिर भी यहां बनाए गए हैं। भगवान झूलेलाल की प्रतिमा भी यहां विराजित है। बड़ी संख्या में लोग पूरे साल भर इस दरबार में दर्शन और हाजिरी के लिए आते हैं साथ ही कई पर्यटक भी धार्मिक स्थल का दर्शन करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बोले सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved