For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 161976682
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित |  Ajmer Breaking News: आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेयर चुनाव: किरण गढ़वाल का नामांकन वैध, भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा की 19.18 लाख बकाया वाली आपत्ति खारिज |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का राजस्व मंडल दौरा, भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: वैशाली नगर में चोरी की वारदातों से हड़कंप, लोगों ने पानी की मोटर ले जा रहे युवक को पकड़ा |  Ajmer Breaking News: सड़क परिवहन को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर को अजमेर में ड्राइवर डिग्निटी डे मनाया गया |  Ajmer Breaking News: नगर निगम कार्यालय में रात के अंधेरे में संदिग्ध हलचल पर हंगामा,रात के अंधेरे में नगर निगम कार्यालय में कौन घुसा? कांग्रेस का गंभीर आरोप, CCTV जांच की मांग |  Ajmer Breaking News: मेयर पद के नामांकन की जांच के बीच भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने कांग्रेस की प्रत्याशी किरण गढ़वाल के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई, कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल की NOC निरस्त! |  Ajmer Breaking News: राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, आदर्श नगर अजमेर में आज एक प्रेरणादायी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेयर चुनाव में मुकाबला तय: भाजपा की अनामिका शर्मा के सामने कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को उतारा | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सतत प्रयासों से राजस्थान सरकार ने अजमेर के निकटवर्ती ग्राम काजीपुरा पर स्थित श्री गंगा भैरव घाटी पर लेपर्ड सफारी बनाने की कवायद शुरू कर दी है! 

Post Views 111

August 4, 2024

काजीपुरा भैरव घाटी पर लेपर्ड सफारी बनाने की कवायद शुरू ,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की मेहनत रंग लाई ,मुख्य वन संरक्षक सिंह ने किया  मौका मुआयना

काजीपुरा भैरव घाटी पर लेपर्ड सफारी बनाने की कवायद शुरू ,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की मेहनत रंग लाई ,मुख्य वन संरक्षक सिंह ने किया  मौका मुआयना


अजमेर !  राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सतत प्रयासों से राजस्थान सरकार ने अजमेर के निकटवर्ती ग्राम काजीपुरा पर स्थित श्री गंगा भैरव घाटी पर लेपर्ड सफारी बनाने की कवायद शुरू कर दी है! 

 उवन विभाग के मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह ने वन विभाग की टीम के साथ मौका मुआयना किया वन विभाग ने लगभग 5000 हेक्टेयर भूमि पर लेपर्ड सफारी बनाने के लिए अनुमानित लागत 18 करोड रुपए आएगी।

काजीपुरा भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी विकसित करने के लिए मुख्य वन संरक्षक अजमेर शारदा प्रताप सिंह ने कवायद शुरू कर दी है मुख्य वन संरक्षक सिंह को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी विकसित करने महारथ हासिल है और उन्होंने हाल ही में जयपुर में आमागढ़  लेपर्ड  सफारी विकसित की है! 

वन विभाग ने राजस्थान सरकार को  प्रेषित तथ्यात्मक रिपोर्ट में बताया  कि काजीपुरा वनखंड चामुंडा देवी एवं इसके आसपास के क्षेत्रों मैं पैंथर विचरण करते पाए जाते हैं जो कि आसपास के गांव में शिकार की तलाश में आने पर गांव वासियों एवं मवेशियों पर हिंसक हमला कर देते हैं! जिसकी वन विभाग को सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा उन्हें पकड़कर  टाडगढ़ क्षेत्र में छोड़ा जाता है !पैंथर के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने हेतु इस क्षेत्र में पैंथर प्रोजेक्ट के द्वारा संरक्षित किया जा सकता है!

वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा अजमेर के निकटवर्ती ग्राम काजीपुरा में स्थित श्री गंगा भैरव घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है!  श्री गंगा भैरव घाटी पर प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, सम्राट पृथ्वीराज कालीन घुड़साल, सैनिक विश्राम गृह, भोज बगड़ावत की कर्म स्थली ,साधु महात्मा की धूनी एवं पहाड़ी  दर्रे पर्यटकों का मन मोह लेते हैं !

उन्होंने बताया कि मनरेगा में श्री गंगा भैरव घाटी पर एक करोड़ की लागत से  ट्रैकिंग स्ट्रिप सनसेट पॉइंट एवं सेल्फी प्वाइंट विकसित किया जा चुका है! 

उन्होंने बताया कि जयपुर की झालाना डूंगरी की तर्ज पर श्री गंगा भैरव घाटी पर लेपर्ड सफारी संरक्षित क्षेत्र बनाने से अजमेर में एक नया पर्यटन स्थल विकसित होगा एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा!

मुख्य वन संरक्षक सिंह ने बताया कि गंगा भैरव घाटी कंजर्वेशन रिजर्व में लेपर्ड सफारी बनाए जाने के लिए आवश्यक सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु जापान  सरकार द्वारा जे आई सी ए  प्रोजेक्ट के तहत फंड प्राप्त होंगे एवं सफारी हेतु रोड निर्माण एवं वन्यजीवों के लिए क्षेत्र में चारागाह विकास व पानी की व्यवस्था के नेटवर्क निर्माण हेतु केंद्र सरकार के कैंपा फंड से राशि प्रदान की जाएगी ।

वन विभाग अजमेर के मुख्य वन संरक्षक एस पी सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी बालूराम, वनरक्षक ओमप्रकाश एवं वन्य जीव प्रेमी  कल्याण सिह रावत जय सिह रावत के साथ गंगा भैरव घाटी कंजर्वेशन रिजर्व का दौरा किया। इस क्षेत्र में प्रस्तावित लेपर्ड सफारी के लिए प्रस्तावित कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

मुख्य वन संरक्षक एसपी सिंह एवं वन विभाग की टीम ने आज सर्किट हाउस में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी से भेंट कर लेपर्ड सफारी के बारे में विस्तृत चर्चा की ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved