For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166039554
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: ₹29 हजार के कर्ज के बदले वर्षों तक काम, बेटे के बाद पिता को भी लगाया |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर विशेष: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू के सिद्धांतों को अपनाने और एकजुटता की अपील  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के राम धाम चौराहे पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से गांधी जयंती मनाई गई, |  Ajmer Breaking News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्री चित्रगुप्त कृपा एकता मंच समिति द्वारा 24वीं भव्य वाहन रैली का आयोजन   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता और भारत रत्न  महात्मा गांधी  एवं पूर्वप्रधानमंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनाई गई |  Ajmer Breaking News: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा ने गांधी भवन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया |  Ajmer Breaking News: दवा दिलाने निकला 9वीं का छात्र लौटकर नहीं आया, डंपर की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत। | 

अजमेर न्यूज़: किशनगढ़ एयरपोर्ट से सम्बन्धित एरोडॉªम कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

Post Views 111

July 19, 2024

बजट घोषणा के अन्तर्गत निर्माणधीन फ्लाईंग टेªनिंग स्कूल के बारे में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

एरोड्रॉम कमेटी की बैठक आयोजित
            अजमेर, 19 जुलाई। किशनगढ़ एयरपोर्ट से सम्बन्धित एरोडॉªम कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें एयरपोर्ट के विकास पर चर्चा की गई। 
जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि किशनगढ़ एयरपोर्ट स्थानीय निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां वर्तमान में संचालित उड़ानों के अतिरिक्त नए शहरों के लिए भी हवाई सेवा आरम्भ की जानी चाहिए। किशनगढ़ से कार्गो हवाई सेवा आरम्भ करने की सम्भावनों पर भी चर्चा की गई। एयरलाईन्स कम्पनियों द्वारा आवश्यक सुविधाओं के सम्बन्ध में मांग किए जाने पर औपचारिकताएं पूर्ण की जाएगी। बजट घोषणा के अन्तर्गत निर्माणधीन फ्लाईंग टेªनिंग स्कूल के बारे में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
             उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की चार दिवारी के साथ-साथ सुरक्षा सड़क बनाने के लिए भूमि सम्बन्धि कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार क्रेश दरवाजों को शहरी सड़क से सीधा जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जाना चाहिए। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए पहाड़ी को समतल करने तथा उसका मलबा स्थानान्तरित करने के लिए चिन्हित भूमि को वन विभाग को उपलब्ध कराने के लिए नए परिवेश पोर्टल पर प्रस्ताव अपलोड़ करें। इस कार्य में सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा वन विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। ऑनलाईन कार्य सोमवार को करने के सम्बन्ध में वन विभाग के अधिकारियों के साथ टेलिफोनिक वार्ता की गई। सुरक्षा के लिए स्थापित हॉटलाईन को अभय कमाण्ड सेन्टर पुलिस नियन्त्राण कक्ष में प्रोटोकॉल के अनुसार स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए गए। 
              इस अवसर पर निदेशक विमानपत्तन श्री बी.एल. मीणा, उपखण्ड अधिकारी अर्चना चौधरी सहित पुलिस तथा एयरपोर्ट के अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved