For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178211869
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन 2026 के वार्ड-वार चुनावी परिणामों का रुझान सामने आ गया है। |  Ajmer Breaking News: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी | 

अजमेर न्यूज़: नागौर से अपने भांजे का जन्मदिन मनाकर अजमेर लोट रहे वकील के साथ मारपीट व लूट की वारदात

Post Views 131

July 19, 2024

क्रिश्चयनगंज थाना अंतर्गत जनाना रोड़ पर पांच युवकों ने अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी को कार के सामने लगाकर घटना को दिया अंजाम

नागौर से अपने भांजे का जन्मदिन मनाकर अजमेर लोट रहे वकील के साथ मारपीट व लूट की वारदात

क्रिश्चयनगंज थाना अंतर्गत जनाना रोड़ पर पांच युवकों ने अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी को कार के सामने लगाकर घटना को दिया अंजाम

नागौर में अपने भांजे का जन्मदिन मनाकर अजमेर लौट रहे वकील से मारपीट और लूट की वारदात की वारदात सामने आई है। बोलरो केंपर में सवार पांच बदमाशों ने वकील की कार को सामने से रोका और कार में तोड़फोड़ कर मारपीट कर गले में पहनी 2 तोला वजनी सोने की चेन तोड़कर भाग गए। पीड़ित वकील ने क्रिश्चियन गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार लोहागल कबीर नगर निवासी वकील दिनेश टेपण ने रिपोर्ट में बताया कि 17 जुलाई को वह नावां नागौर में अपने भांजे का जन्मदिन मनाकर दो दोस्तों के साथ कार से नागौर बाइपास पर पहुंचा था शिव चौराहा के पास पांच युवकों ने अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी को कार के सामने लगा दिया। बदमाशों ने डंडे से कार में तोड़फोड़ की ओर गाड़ी से निकालकर लात-घूसों से मारपीट की।एक बदमाश ने गले से सोने की दो तोले की चेन तोड़कर अपने जेब में डाल ली और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। 
इस बीच सामने से तेज गति में आती एक अन्य कार को  देख बदमाश मौके से भाग छुटे। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved