For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170040363
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर दरगाह में ईद उल अज़हा के मौके पर गिलाफ़ ए काबा की ज़ियारत, खुलेगा जन्नती दरवाज़ा

Post Views 491

June 15, 2024

ईद उल अज़हा के रोज़ ख्वाज़ा साहब के आस्ताना शरीफ़ में साल में सिर्फ एक बार ईद उल अज़हा के मौके पर गिलाफ़े क़ाबा का दीदार कराया जाता है।

अजमेर दरगाह में ईद उल अज़हा के मौके पर गिलाफ़ ए काबा की ज़ियारत, खुलेगा जन्नती दरवाज़ा

अजमेर। देशभर में 17 जून सोमवार को ईद उल अज़हा (बक़रीद) का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज मे ईद उल अज़हा का पर्व सब्र और अल्लाह की सच्ची इबादत का सबक देता है। यही वजह है कि अजमेर शरीफ दरग़ाह में ईद के अवसर पर सूफी संत हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज़ रहमातुल्लाह अलेही की दरग़ाह में पवित्र काबा शरीफ का गिलाफ़ यानी चादर मुबारक़ ख़ास ओ आम अकीदतमंदों को दीदार के लिये रखा जाता है। दरग़ाह अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के पूर्व सैकेट्री हाजी सैय्यद वाहिद हुसैन अंगारा शाह के अनुसार ईद के मौके पर ज़ायरीन को गिलाफ़े काबा के साथ साथ जन्नती दरवाजा के दीदार भी नसीब होते है। ईद उल अज़हा के रोज़ ख्वाज़ा साहब के आस्ताना शरीफ़ में साल में सिर्फ एक बार ईद उल अज़हा के मौके पर गिलाफ़े क़ाबा का दीदार कराया जाता है। जबकि साल में 4 मर्तबा खुलने वाला जन्नती दरवाजा भी ईद उल अज़हा की अलसुबह ज़ायरीन के लिए खोल दिया जाता है। अकीदतमंद इसके 7 चक्कर लगा कर जन्नती होने का सवाब हासिल करते है। जन्नती दरवाज़ा  दोपहर ज़ोहर की नमाज़ के बाद बंद कर दिया जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved