For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169832966
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: श्रीनगर थाना क्षेत्र में स्थित टायर रिट्रेडिंग फैक्ट्री में लगी आग, आग से हुआ लाखों का नुकसान,

Post Views 101

May 17, 2024

नहीं हुई कोई जनहानी, चार फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पर आग पर पाया काबू

श्रीनगर थाना क्षेत्र में स्थित टायर रिट्रेडिंग फैक्ट्री में लगी आग, आग से हुआ लाखों का नुकसान, नहीं हुई कोई जनहानी, चार फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पर आग पर पाया काबू

अजमेर नजदीक श्रीनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक टायर रिट्रेर्डिंग फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग लगते ही धुआं उठने लगा। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई मजदूरों ने जैसे तैसे बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर अजमेर से और गेल इंडिया की फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। श्रीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसआई श्रवण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में शुक्रवार 12:30 के करीब श्री बालाजी टायर फैक्ट्री में आग लग गई थी। सूचना पर अजमेर, गेगल और किशनगढ़ सहित अन्य स्थानों से चार फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पूर्व गांव में मौजूद टैंकर की सहायता से भी आग पर काबू पाने का प्रयास स्थानीय लोगों द्वारा किया गया जिससे आग ने विकराल रूप नहीं लिया अन्यथा बड़ा अग्निकांड भी हो सकता था। टायर फैक्ट्री लच्छू यादव नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। आग लगने से पहले फेक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग के विकराल रूप धारण करते ही सभी मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकल आए। इस अग्निकांड में फैक्ट्री मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगना सामने आया है। अब आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved