Post Views 11
September 19, 2023
जश्ने मिलादुन नबी की खुशी में अस्पताल में भर्ती मरीजों को बांटे फल
फल बांटने के साथ मरीजों की सेहतयाबी के लिए की गई दुआ
मुम्बई- (मोहम्मद ज़ैद खान ) विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज रहमातुल्लाह अलैहि के आशिकों ने जश्ने मिलादुन्नबी की ख़ुशी अस्पतालों में मरीज़ों के स्वास्थ्य ख्याल रखते हुए मनाई।
सुन्नी जमीयतुल उलेमा और रज़ा अकेडमी के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर मरीज़ों का हाल पूछा।
इस मौक़े पर रज़ा अकेडमी के अल्हाज मुहम्मद सईद नूरी और अल्हाज मुहम्मद आरिफ़ रज़वी ने अपने हाथों से मरीज़ों को फल के किट पेश किये। इसी के साथ मरीज़ों को जल्द सेहत्याबी नसीब होने की दुआ भी की गई। नूरी साहब के साथ मुहम्मद हसन रज़वी, मुहम्मद नाज़िम खान,हाफ़ीज़ नूर आलम,मुहम्मद उमर, यासीन बिलाली समेत अन्य लोग भी शामिल थे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved