Post Views 11
August 27, 2023
अनिल. वनवानी/उदयपुर। यूआईटी ने रविवार सुबह करीब 5 बजे बड़ी क्षेत्र के ईको सेंसिटिव जोन में कारवाई करते हुए एक रिसॉर्ट के पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यूआईटी दस्ते ने पांच कॉटेज को तोड़ा।
जानकारी के अनुसार यूआईटी की टीम बड़ी क्षेत्र में पहुंची वहां पर ईको सेंसेटिव जोन के बहाव क्षेत्र में हुए कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की। बिना स्वीकृति के करीब एक बीघा जमीन पर बनाए जा रहे रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। यूआईटी के सचिव नितेंद्रपाल सिंह ने बताया कि ईको सेंसेटिव जोन में हुए अन्य निर्माण कार्यों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसमें तीन बड़ी इमारते खड़ी हो चुकी हैं, उनको सीज किया जाएगा। यूआईटी ने मौके पर सचिव के साथ ओएसडी सावन कुमार, एलएओ मनसुख डामोर भी उपस्थित थे।
बहाव क्षेत्र में ही कर दिया निर्माण
जानकारी के अनुसार यह बहाव क्षेत्र है जहां से बारिश का पानी जाता है, उसमें निर्माण कर दिया। यूआईटी की टीम कई बार काम रुकवा कर गई और पाबंद किया तब भी ये निर्माण करने से नहीं रुके। इसलिए यह कार्रवाई की गई। यह निर्माण कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति के किया गया था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved