For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 175113102
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: : विश्व साइकिल दिवस :अजमेर स्मार्ट सिटी - नगर निगम की ओर से आयोजित की गई साइकिल रैली, शहरवासियों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा 

Post Views 261

June 3, 2023

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आजादी के अम्रत महोत्सव के तहत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालाय भारत सरकार के निर्देश पर शनिवार को अजमेर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन

: विश्व साइकिल दिवस :

जो साइक्लिंग कर रहे उन्हें कोई बीमारी नहीं – डॉ. दीक्षित

अजमेर स्मार्ट सिटी - नगर निगम की ओर से आयोजित की गई साइकिल रैली, शहरवासियों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा 

अजमेर 03 जून। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आजादी के अम्रत महोत्सव के तहत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालाय भारत सरकार के निर्देश पर शनिवार को अजमेर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह रहा और इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने सुबह साढ़े छह बजे गौरव पथ स्थित पुरानी चौपाटी पर हरी झंडी दिखाकर  साइकिल रैली को रवाना किया। इस वर्ष थीम “संयुक्त रूप से सतत भविष्य के लिए सवारी करना (Riding Together for a Sustainable Future)”। है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2018 को 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया थ। इसके बाद से हर वर्ष 3 जून को विश्व भर में विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर एसीबी के डीआईजी श्री समीर कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। 

  जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि जैसे-जैसे जीवन शैली में बदलाव आया वैसे-वैसे बीमारियां भी देखने को मिल रही हैं। डायबीटीज, हाइपरटेंशन जैसे बीमारियां बढ़ रही हैं।  पहले साइकिल गरीबों के लिए हुआ करती थी, लेकिन अब चलन में आ गई है। लोगों की धारणा बदली है, जो लोग प्रतिदिन साइक्लिंग कर रहे हैं उन्हें कोई बीमारी नहीं है। नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार ने कहा कि अजमेर में साइक्लिंग को लेकर लोगों में जोश है। जो लोग साइक्लिंग कर रहे हैं वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। विकसित देशों में लोग साइकिल पर ही नौकरी पर जाते हैं, वहां पर इसका चलन बढ़ा है। साइक्लिंग करने से दूसरे लोग भी प्रेरित होते हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत साइकिल को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के आयोजन होते रहते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे भी अधिक से अघिक इन आयोजन में हिस्सा लेकर शहर को विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीता सकते हैं। इस आयोजन में सहयोगी संस्थान प्रमुख रूप से अजमेर साइकिलिंग कम्युनिटी, मॉर्निंग मस्किटर्स, अजमेर रनर्स क्लब, ग्रीन आर्मी, सूर्य नमस्कार ग्रुप आदर्श नगर, अजमेर इंजीनियर्स इंस्टिट्यूशन, लायंस क्लब पृथ्वीराज एवं अजमेर के साइक्लिस्ट हिस्सा लिया। 

ये रहा रैली का मार्ग

रैली गौरव पथ स्थित पुरानी चौपाटी से आरंभ होकर अरबन हाट, बधिर विद्यालय, सेवन वंडर्स होते हुए रीजनल तिराहा से लेकफ्रंट बर्ड पार्क पर संपन्न हुई। साइकिल रैली के समापन पर सभी साइक्लिस्ट को पौधे वितरित किए गए। 

फ्रीडम-2-वॉक साइकिल कैम्पेन का शुभांरभ 

शनिवार से फ्रीडम-2-वॉक साइकिल कैम्पेन क्वार्टर-2 आरंभ हुआ। इस कैम्पेन में सीटी लीडर्स हिस्सा लेंगे। यह कैम्पेन 45 दिन तक चलेगा। 

साइकिल की सवारी कई मायनों में है फायदेमंद

साइकिल की सवारी करना स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद फायदेमंद है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल की सवारी हमारे शरीर में मौजूद इम्यून सेल को सक्रिय करती है, जिससे बीमार होने का खतरा कम हो जाता है। साइकिल की सवारी करना ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। रोजाना साइकिल की सवारी करने से मस्तिष्क अधिक सक्रिय रहता है, सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है, साथ ही ये तनाव को भी कम करती है। 

पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है साइक्लिंग 

पेट्रोल, डीजल के इस्तेमाल से चलने वाले वाहनों से वातावरण को क्षति पहुंचती है। तमाम गाडियां रोड पर चलते हुए हार्मफुल गैसेज छोड़ जाती हैं, जिसकी वजह से हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचती है। ऐसे में साइकिल का उपयोग एनवायरनमेंटल फ्रेंडली साबित होता है। अधिक जरूरी होने पर ही व्हीकल का इस्तेमाल होने पर हम अपनी धरती को प्रदूषण से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। हर इंसान अगर साइकिल के इस्तेमाल को पहल करना शुरू करते हैं तो काफी हद तक वातावरण को पॉल्यूशन फ्री बनाया जा सकता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved