For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160968732
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना रामगंज की संयुक्त कार्यवाही लाखों रूपये के साइबर फ्रॉड करने वाले साइबर ठगों पर कसा शिकंजा । |  Ajmer Breaking News: माकड़ वाली रोड निवासी जमालुदीन चीता के घर के पीछे खेत में काम कर रही महिला पर अजगर ने किया हमला समय रहते सचेत होने से टला बड़ा हादसा   |  Ajmer Breaking News: डॉक्टर दंपति से चेन स्नेचिंग का प्रयास, एक बदमाश को साहसी युवक ने दबोचा,सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुए कैद  |  Ajmer Breaking News: गंज थाने में वकील को बैठाए जाने और पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर वकीलों और पुलिस प्रशासन के बीच उपजा विवाद |  Ajmer Breaking News: राजस्थान युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर ठाकुर भीष्ट और अजमेर जोन के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर आशीष चौहान ने मीडिया के साथ चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की |  Ajmer Breaking News: फायसागर रोड पर रिटायर्ड लाइब्रेरियन के सूने मकान में चोरी, 6-7 लाख के जेवरात व नकदी पार |  Ajmer Breaking News: जेएलएन ​अस्पताल के बाहर मदद का झांसा देकर एक महिला से ठगी करने और सोने के जेवर पार करने का मामला सामने आया है।  |  Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। | 

अजमेर न्यूज़: परम श्रद्धेय स्वामी ह्वदाराम के आशीर्वाद एवं श्रद्धेय सिद्धभाउ की प्रेरणा से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल द्वारा अमेरिका के सुप्रसिद्ध यूरोलोजिस्ट डॉ. गोपाल बदलानी के सहयोग से जेएलएन चिकित्सालय के यूरोलोजी विभाग को 17 लाख के उपकरण भेंट

Post Views 121

June 2, 2023

प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. वी.बी. सिंह ने सेवा सदन हॉस्पीटल भोपाल तथा जीव सेवा समिति अजमेर का अभार व्यक्त किया

17 लाख के उपकरण किए भेंट
         अजमेर, 02 जून। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के यूरोलोजी विभाग को 17 लाख की राशि के उपकरण भेंट किए गए हैं। 
         जेएलएन चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. संजीव महेश्वरी ने बताया कि परम श्रद्धेय स्वामी ह्वदाराम के आशीर्वाद एवं श्रद्धेय सिद्धभाउ की प्रेरणा से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल द्वारा अमेरिका के सुप्रसिद्ध यूरोलोजिस्ट डॉ. गोपाल बदलानी के सहयोग से शुक्रवार को लगभग 17 लाख रूपए की लागत के यूरोलोजी से सम्बन्धित मशीन एवं उपकरण विभाग को भेंट किए गए। इस अवसर पर आयोजित एक साधारण समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य  एवं नियंत्रक मेडिकल कॉलेज डॉ. वी.बी. सिंह थे। अध्यक्षता डॉ. नीरज गुप्ता अधीक्षक जेएलएन चिकित्सालय ने की। 
           उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक ने सेवा सदन हॉस्पीटल भोपाल तथा जीव सेवा समिति अजमेर का अभार व्यक्त किया गया। भविष्य में भी मरीजों के हित में सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर श्री जगदीश बच्छानी सचिव जीव सेवा समिति ने डॉ. गोपाल बदलानी वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट, अमेरिका का संदेश भी पढ़कर सुनाया । इसमें उन्होंने मेडीकल कॉलेज अजमेर तथा चिकित्सालय प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इसके कारण वे उपकरण भेंट कर पाए।
          इस अवसर पर डॉ. अनिल जैन पूर्व अधीक्षक, कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. संजीव माहेश्वरी, डॉ. एस.के. भास्कर तथा डॉ. सुनील माथुर, वरिष्ठ आचार्य तथा विभागाध्यक्ष यूरोलोजी विभाग डॉ. रोहित अजमेरा, मैनेजर ट्रस्टी सेवा सदन हॉस्पीटल भोपाल श्री लोकचन्द जनयाणी तथा श्री जगदीश बच्छानी सचिव जीव सेवा समिति आदि उपस्थित थे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved