Post Views 11
April 1, 2023
जयपुर पिंक सिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार को की गई। चुनाव में राधारमण शर्मा अध्यक्ष , रामेंद्र सोलंकी महासचिव निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी सत्य पारीक ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए पिंक सिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर विजेंदर जयसवाल 278 मत और राहुल भारद्वाज 245 मत लेकर निर्वाचित घोषित किया। कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गौतम चुनाव जीता और उन्हें 384 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल द्विवेदी को चुनाव हराया है । अनिल द्विवेदी को 325 मत मिले हैं वही संतोष कुमार शर्मा को 85 और नोटा पर 26 वोट मिले।
इससे पहले चुनाव अधिकारी सत्य पारीक ने कार्यकारिणी 10 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया ।
क्र. | उम्मीदवार | वोट |
1 | मोनिका शर्मा | 488 |
2 | अनिता शर्मा | 304 |
3 | दिनेश सैनी | 299 |
4 | पुष्पेंद्र राजावत | 284 |
5 | सन्नी अत्रे | 269 |
6 | नमो अवस्ती | 265 |
7 | विकास आर्य | 259 |
8 | उमंग माथुर | 254 |
9 | ओमवीर | 242 |
10 | दिनेश अधिकारी | 239 |
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved