For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178481216
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें उर्स में लाखों जायरीनों ने अदा की जुम्मे की नमाज़ 

Post Views 61

January 27, 2023

दरगाह की शाहजानी मस्जिद सहित दीगर मस्जिदों में लाखों जायरीनों ने अदा की नमाज़ 

महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें उर्स में लाखों जायरीनों ने अदा की जुम्मे की नमाज़ 

दरगाह की शाहजानी मस्जिद सहित दीगर मस्जिदों में लाखों जायरीनों ने अदा की नमाज़ 

अजमेर में महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें उर्स में लाखों जायरीनों ने शिरकत कर शुक्रवार को जुमे की नमाज में हिस्सा लिया।
 उर्स में देश भर से आए लाखों आशिकाने ख्वाजा ने जुम्मे को शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी की इमामत में जुमे की नमाज अदा की।
 जुम्मे के अजान दोपहर 12:45 पर हुई 1:10 पर जुमे का खुतबा शुरू हुआ और खुदबे की समाप्ति पर अकीदतमंदों ने 2 रकात नमाज अदा की। नमाजियों से पूरी दरगाह सहित दरगाह बाजार और दिल्ली गेट तक नमाजियों की सफ़े नजर आई। इसके अलावा स्टेशन रोड की मस्जिद कचहरी की मस्जिद ईदगाह मस्जिद सहित दिगर मस्जिदों में नमाजे जुमा अदा की गई। जहां उर्स में शिरकत करने आए जायरीनो ने नमाज अदा कर खुदा की इबादत की।
ख्वाजा गरीब नवाज की 811 वर्ष के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से भी जुमे की नमाज के लिए खास इंतजाम किए गए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को नमाजियों की सफें के बीच जाने से रोका गया। जिसके चलते पुर सुकून ढंग से जुमे की नमाज संपन्न हो गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved