For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179687716
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जीएसटी टीम की जैन टेंट उद्योग पर बड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: संविधान दिवस पर राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: कृषक एडवाइजरी,सरसों की फसल को पेन्टेड बग और आरा मक्खी से बचाकर उत्पादन बढ़ावें |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित होने से बाल विवाह मिटाना होगा आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 45 में 31 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रामबाग चौराहे पर कहासुनी के बाद मारपीट,गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कराया मेडिकल मुआयना  |  Ajmer Breaking News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में भाजपा का उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा, सुनीता लांबा निर्वाचित घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  | 

अजमेर न्यूज़: सोने चांदी के व्यापार से जुड़े दलाल से साढ़े 6 लाख रुपए से भरा बैग लूटने वाले गिरोह का जिला पुलिस ने किया पर्दाफाश,

Post Views 61

January 24, 2023

गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटी गई चार लाख की नकदी बरामद, साइबर सेल और पुलिस थाना सदर कोतवाली के संयुक्त तत्वाधान में की गई कार्यवाही।

सोने चांदी के व्यापार से जुड़े दलाल से साढ़े 6 लाख रुपए से भरा बैग लूटने वाले गिरोह का जिला पुलिस ने किया पर्दाफाश, गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटी गई चार लाख की नकदी बरामद, साइबर सेल और पुलिस थाना सदर कोतवाली के संयुक्त तत्वाधान में की गई कार्यवाही।
15 जनवरी को कोतवाली थाने पर परिवादी अशोक कुमार जैन ने एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि उसके ग्राहक पवन कुमार सोनी से साढ़े 6 लाख रूपए से भरा हैंड बैग लेकर दो बदमाश बाइक पर फरार हुए है। जिस पर प्रकरण संख्या 9/2023 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, आईपीएस सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में वृत्ता अधिकारी उत्तर श्रीमती छवी शर्मा के सुपरविजन में सदर कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक शिवलाल, हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार, कांस्टेबल सोनवीर, सोनू रामनिवास, शेर सिंह मोतीराम, गोवर्धन।
साइबर सेल के सहायक उपनिरीक्षक जगमाल दाहिमा, रामबाबू शर्मा, शंकर सिंह, रणवीर सिंह, सीताराम, सुरेश चौधरी, सुरेंद्र, रामनिवास, राजकुमार ,अजीत और ताराचंद ने आ सूचनाओं का संकलन कर तकनीकी का का इस्तेमाल कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रवि कुमार प्रजापत नागौर निवासी, सूरज सैनी नागौर निवासी, सौरभ उर्फ सूरज पुलिस थाना श्रीनगर अजमेर निवासी, दिलखुश उर्फ दिल्लू पुलिस थाना श्रीनगर निवासी और अनिल सामरिया जिला नागौर निवासी को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लूट के काम में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और 4 लाख की नकदी बरामद की है, अन्य आरोपियों की तलाश और अनुसंधान जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved