Post Views 11
January 24, 2023
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पोक्सो न्यायालय के न्यायाधीश बन्ना लाल जाट ने सुनाई सजा, 10 वर्ष कठोर कारावास और 26100 रूपये के अर्थदंड से किया दंडित
अजमेर के एक थाने में दर्ज मुकदमे में पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश बीएल जाट ने सुनाया अहम फैसला
पॉक्सो न्यायालय संख्या 1 के न्यायाधीश बीएल जाट ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल कठोर कारावास व 26 हजार 100 रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया है।
विशिष्ट लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट संख्या एक रुपेंद्र कुमार परिहार ने बताया कि पीड़िता बच्ची की माँ की ओर से 7 नवंबर 202q को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया । जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से साक्ष्य जुटाए और अदालत में आरोप पत्र पेश किया। जिसकी बिना पर आज माननीय न्यायालय के न्यायाधीश बन्ना लाल जाट ने मामले में सजा का ऐलान किया है। इस प्रकरण में 13 गवाह और 34 दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त डीएनए और एफएसएल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जिनके आधार पर आरोपी को 10 साल कठोर कारावास और 26100 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved