For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179687718
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जीएसटी टीम की जैन टेंट उद्योग पर बड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: संविधान दिवस पर राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: कृषक एडवाइजरी,सरसों की फसल को पेन्टेड बग और आरा मक्खी से बचाकर उत्पादन बढ़ावें |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित होने से बाल विवाह मिटाना होगा आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 45 में 31 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रामबाग चौराहे पर कहासुनी के बाद मारपीट,गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कराया मेडिकल मुआयना  |  Ajmer Breaking News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में भाजपा का उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा, सुनीता लांबा निर्वाचित घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शरीफ 811वे उर्स में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के चेयरमैन इंद्रेश कुमार की ओर से चादर पेश की गई। जहा देश में अमन चैन भाईचारे की दुआ मांगी गई।

Post Views 11

January 24, 2023

संदेश में इंसानियत की बात करते हुए उन्होंने कहा कि "इन्सान शैतान नहीं- पण्डित होना चाहिए । सूफियों के दर से ही हमेशा मोहब्बत का पैगाम जन-जन तक पहुंचा है। 

अजमेर शरीफ 811वे उर्स में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के चेयरमैन इंद्रेश कुमार की ओर से चादर पेश की गई।
जहा दरग़ाह में देश में अमन चैन भाईचारे की दुआ मांगी गई। एमआरएम के इमरान चौधरी ने इन्द्रेश कुमार का उर्स संदेश पढ़ कर सुनाया।
संदेश में इंसानियत का की बात करते हुए उन्होंने कहा कि "इन्सान शैतान नहीं- पण्डित होना चाहिए । सूफियों के दर से ही हमेशा मोहब्बत का पैगाम जन-जन तक पहुंचा है। 

हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमातुल्लाह अलैहि के 811वें उर्स मुबारक पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार की ओर से मखमली चादर व अकीदत के फूल पेशकर मुल्क में अमन चैन भाईचारे की दुआ मांगी गई। चादर लेकर आए इमरान चौधरी और उनके साथियों को दरग़ाह की तरफ से दस्तारबंदी कर प्रसाद भेंट किया।साथ ही इमरान चौधरी ने इन्द्रेशकुमार का संदेश भी पढ़कर सुनाया। उन्होंने संदेश के माध्यम से कहा कि इन्सान को शैतान नहीं पण्डित बनना चाहिए। ख्वाजा के सलाना उर्स पर मेरी और अन्य सभी मौहब्बत करने वालों की ओर से चादर पेश करना और उसका कबूल होना प्रत्येक साल का दो आत्माओं का मिलन है।

उन्होंने सन्देश में कहा कि मैं दुआ करता हूं इन्सानों में नफरत दंगा झगड़ा न हो बल्कि मौहब्बत हो, भाईचारा हो इसका एक रास्ता है सभी अपने अपने धर्मो पर चले दूसरों के धर्म में दखल न दे ओर न ही निन्दा करें। धर्मान्तरण नहीं बल्कि सभी धर्मो का सम्मान करें। सभी इंसान एक मालिक की संतान है। फिर छुआछूत नहीं आपसी भाईचारा व  समता समानता हो।आवाज़ दो हम सब एक हैं। हम केवल हिन्दुस्तानी होने का अहसास करें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved