Post Views 121
January 24, 2023
अजमेर जिले के ग्राम उदयपुर कला के राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आप नेता त्रिवेन्द्र पाठक, कैलाश दान बारहठ, पृथ्वी सिंह नरूका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विधालय के प्रधानाध्यापक शिव जी राम माली व अध्यापक कैलाश दान रतनू द्वारा त्रिवेन्द्र पाठक ,कैलाशदान बारहठ व पृथ्वी सिंह नरूका का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सीमा देवी, सरपंच राजकिशोर माली एवं पूर्व सरपंच तथा कहीं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
त्रिवेन्द्र पाठक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधालय प्रशासन का आभार की आपने हमें बुलाकर जो सम्मान दिया उसके लिए मैं आपका हार्दिक आभारी हूं तथा बालिका दिवस की सभी को बधाई देते हुए पाठक जी ने कहा कि बेटे भाग्य से तो बेटियां सौभाग्य से होती हैं और मैं दो बेटियों का पिता हूं और ये मेरे लिए विशेष गौरव और सम्मान का विषय है।
आज शिक्षा का जो स्तर है राजस्थान में वो किसी से छिपा हुआ नहीं है, जब हम विधालय में पढते थे वह समय शिक्षा के क्षेत्र में अजमेर भारत में आदरणीय था लेकिन विगत कुछ वर्षों में शिक्षा का स्तर गिर कर अजमेर का नाम शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान में भी काफी नीचे चला गया है सरकार के द्वारा नीचे से शिक्षण संस्थाओं को फायदा पहुंचा कर जिस जिस प्रकार राजस्थान में सरकारी स्कूलों को बंद किया गया है वह सर्वविदित है यह एक अनुबंध बिना किसी दस्तावेज के किया गया है जो कि सभी जानते हैं शिक्षा बजट पर भी यहां की सरकारों ने इतने समय में कोई ठीक प्रकार से बढोतरी की ही नहीं है। लेकिन उसके बाद भी इस विधालय में इतनी बालक व बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं इसका पूरा श्रेय आपके शिक्षकों को जाता है। शिक्षक एक युग का निर्माण करते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved