For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179687712
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जीएसटी टीम की जैन टेंट उद्योग पर बड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: संविधान दिवस पर राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: कृषक एडवाइजरी,सरसों की फसल को पेन्टेड बग और आरा मक्खी से बचाकर उत्पादन बढ़ावें |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित होने से बाल विवाह मिटाना होगा आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 45 में 31 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रामबाग चौराहे पर कहासुनी के बाद मारपीट,गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कराया मेडिकल मुआयना  |  Ajmer Breaking News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में भाजपा का उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा, सुनीता लांबा निर्वाचित घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  | 

अजमेर न्यूज़: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता, बेटी बचाओ अभियान में बेटी बचाओ का दिया संदेश

Post Views 11

January 24, 2023

रथों को डाॅ. पिंगोलिया एवं डाॅ. जोधा द्वारा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता
बेटी बचाओ अभियान में बेटी बचाओ का दिया संदेश
      अजमेर, 24 जनवरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आर्यभट्ट काॅलेज एवं स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आर्य भट्ट काॅलेज कैम्पस, अजमेर पर बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत कन्या भ्रूण हत्या महापाप एवं बेटी बचाओ थीम पर पोस्टर, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया।
         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनुज कुमार पिंगोलिया ने बताया गया कि विभाग की ओर से दो रथ तैयार कर माईकिंग के माध्यम से नवीन मुखबीर योजना का प्रचार-प्रसार करने तथा अवैध लिंग जांच की सूचना टोल फ्री नम्बर 104 तथा 108 और वाट्सअप नम्बर 9799997795 पर दी जा सकती है। दोनों रथ जिले के मुख्य-मुख्य मार्गाे पर जाकर नवीन मुखबीर योजना का प्रचार-प्रसार करेंगे। रथों को डाॅ. पिंगोलिया एवं डाॅ. जोधा द्वारा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
       अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सम्मपतसिंह जोधा ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उदेश्य जागरूकता फैलाना और लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के प्रतिकूल प्रभावों को बताना है। साथ ही सुकन्या बचत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बालिकाओं को सदैव आगे की ओर बढते रहने एवं किसी को कम नहीं समझने के लिए प्रेरित किया। बेटी बचाओ को संदेश दिया गया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं की सराहना की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved