For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179687715
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जीएसटी टीम की जैन टेंट उद्योग पर बड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: संविधान दिवस पर राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: कृषक एडवाइजरी,सरसों की फसल को पेन्टेड बग और आरा मक्खी से बचाकर उत्पादन बढ़ावें |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित होने से बाल विवाह मिटाना होगा आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 45 में 31 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रामबाग चौराहे पर कहासुनी के बाद मारपीट,गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कराया मेडिकल मुआयना  |  Ajmer Breaking News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में भाजपा का उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा, सुनीता लांबा निर्वाचित घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  | 

अजमेर न्यूज़: भिनाय पंचायत समिति की भिनाय ग्राम पंचायत के 60 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र में स्वच्छ,स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने ली शपथ

Post Views 51

January 24, 2023

अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सभी ग्राम वासियों को क्षेत्रीय भाषा में सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी

भिनाय पंचायत समिति की भिनाय ग्राम पंचायत के 60 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र में स्वच्छ,स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने ली शपथ। 
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की प्रेरणा से आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, पंचायत समिति भिनाय के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम ग्राम पंचायत भिनाय में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत 60 ग्रामीण युवाओं ने सड़क  सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने की शपथ ली। यह शपथ थानाधिकारी भिनाय श्री विनोद मीणा ने दिलायी ।कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सभी ग्राम वासियों को क्षेत्रीय भाषा में सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी। जिन्हें सुनकर ग्रामीण अंचल के युवा गदगद हो गए। साथ ही डॉ. राठौड़ ने बताया कि सड़क दुर्घटना प्रदेश ही नहीं देश की मुख्य समस्याओं में से एक हैं इसलिए हमे स्वच्छ एवं स्वस्थ राजस्थान के साथ साथ हमे सुरक्षित सड़के बनाना अति आवश्यक हैं। वर्तमान सड़क सुरक्षा दशक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मौतों में कमी लाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें हर गांव से आगे आना होगा। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. राठौड़ ने घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए सड़क सुरक्षा चक्र के 9 बिन्दुओं को उनकी लिखित सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक के माध्यम से उदाहरण सहित समझाते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की गुड़ सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को एक घण्टे के गोल्डन ऑवर में अस्पताल पंहुचाकर जान बचायी जा सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved