For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179687717
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जीएसटी टीम की जैन टेंट उद्योग पर बड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: संविधान दिवस पर राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: कृषक एडवाइजरी,सरसों की फसल को पेन्टेड बग और आरा मक्खी से बचाकर उत्पादन बढ़ावें |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित होने से बाल विवाह मिटाना होगा आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 45 में 31 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का कार्य का शिलान्यास  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रामबाग चौराहे पर कहासुनी के बाद मारपीट,गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कराया मेडिकल मुआयना  |  Ajmer Breaking News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में भाजपा का उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा, सुनीता लांबा निर्वाचित घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  | 

अजमेर न्यूज़: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलवाई शपथ, जिला कलक्टर ने मतदाता फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Post Views 51

January 24, 2023

13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को विभिन्न स्तरों पर आयोग की थीम मतदान जैसा कुछ नही,मतदान जरूर करेंगे हम का व्यापक प्रसार कर समारोहपूर्वक मनाया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलवाई शपथ
जिला कलक्टर ने मतदाता फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
      अजमेर, 24 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदान की शपथ दिलाई गई। जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने मंगलवार को मतदाता फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ सूचना केन्द्र में किया।
      जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंश दीप ने बताया कि 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को विभिन्न स्तरों पर आयोग की थीम मतदान जैसा कुछ नही,मतदान जरूर करेंगे हम का व्यापक प्रसार कर समारोहपूर्वक मनाया गया। मंगलवार को सूचना केन्द्र पर फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसका आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अवलोकन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से सूचना केन्द्र तक निकाली गई। इसको जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली अम्बेडकर सर्किल होते हुए सूचना केन्द्र पहुंची।
       उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर सूचना केंद्र में प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला कलक्टर श्री अंश दीप द्वारा किया गया। मतदाता जागरूकता क्विज आयोजित की गई। विद्यार्थियों को मौके पर ही पुरस्कार वितरीत किए गए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार है। इसका प्रयोग कर हम जिम्मेदार एवं उत्तरदाई सरकार चुन सकते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र से बेहतर सरकार का कोई दूसरा रूप नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई।
      इस अवसर पर प्रशिक्षु आरएएस अमृता मान, तहसीलदार श्रीमती प्रीति चौहान, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा, अतिरिक्त निदेशक श्री अभिषेक गुप्ता, श्रीमती दर्शना शर्मा श्रीमती वर्तिका शर्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved