For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177325493
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. | 

अजमेर न्यूज़: अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाशचन्द्र शर्मा के स्थानान्तरण पर उनका कलेक्टे्रट सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया

Post Views 41

January 18, 2023

जिला कलक्टर अंशदीप ने शर्मा के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली पर प्रकाश ड़ाला। शर्मा बेहतरीन अधिकारी का उदाहरण है। वे अजमेर जिला प्रशासन की हार्ड डिस्क की तरह रहे

एडीएम शर्मा की हुई भावभीनी विदाई
अजमेर, 18 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाशचन्द्र शर्मा के स्थानान्तरण पर उनका कलेक्टे्रट सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला कलक्टर अंश दीप ने शर्मा के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली पर प्रकाश ड़ाला। शर्मा बेहतरीन अधिकारी का उदाहरण है। वे अजमेर जिला प्रशासन की हार्ड डिस्क की तरह रहे है। इनके प्रयासों से सम्पर्क पार्टल पर अजमेर जिले को उच्च रेंकिंग दिया गया है। उन्होंने कलक्टे्रट का ई-फाईलिंग सिस्टम करवाया। इसने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  जिला रसद अधिकारी अरविन्द शर्मा के स्थानान्तरण पर भी उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

एडीएम  शर्मा ने कहा कि जिले की टीम बेहतरीन रही। टीम भावना से कार्य करने से उत्तम कार्यकाल रहा। वर्तमान जिला कलक्टर के साथ कार्य करना अविस्मरणीय अनुभव रहेगा। इनसे शान्तिपूर्वक कार्य करने की प्रेरणा मिली। अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी के रूप में श्री शर्मा ने हमेशा सुरक्षा कवच प्रदान किया है।
इस अवसर पर उपखण्ड़ अधिकारी मृदुल सिंह, लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती देविका तोमर, प्रशिक्षु आरएएस भरतराज गुर्जर एवं अमिता मान तथा कलेक्ट्रेट के शाखा प्रभारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved