For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177325496
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. | 

अजमेर न्यूज़: नव मतदाता व् डाटा प्रबंधन कार्यशाला सम्पन, भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का डाटा होगा डिजिटाइज़। 

Post Views 11

January 18, 2023

जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बैठक का व्रत लेते हुए उचित दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए।

नव मतदाता व् डाटा प्रबंधन कार्यशाला सम्पन, भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का डाटा होगा डिजिटाइज़। 

 18 जनवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की नव मतदाता अभियान और डाटा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक व कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई, प्रदेश से आये नव मतदाता अभियान के प्रभारी के रूप मे आये दामोदर अग्रवाल  ने कहा कि भाजपा का नव मतदाता अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है जो तीन चरणों में पूर्ण होगा, यही नव मतदाता भाजपा को दीर्घगामी परिणाम देंगे। हम सभी को मिलकर प्रत्येक बूथ पर जो भी नए मतदाता बने हैं उनको भाजपा के साथ जोड़कर उनके मतदाता पहचान कार्ड बनाना है।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियाशील हाड़ा ने पूर्व के हुए कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी हाड़ा ने कहा कि 15 जनवरी से 15 फरवरी तक मंडल प्रवास योजना का कार्यक्रम रहेगा जिसमे सभी जिला पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी मंडलों मे प्रवास कर बूथ समितियो का सत्यापन करने का कार्य करेंगे व समितियों में कोई सुधार की आवश्यकता है तो उन्हें पूर्ण करेंगे, 27 जनवरी को "परीक्षा पे चर्चा" का कार्यक्रम होगा पंडित दीनदयाल जी की पुण्य स्मृति 11 फरवरी पर समर्पण निधि संग्रह का कार्यक्रम बूथ स्तर पर रहेगा तथा 28 फ़रवरी तक  जिले के दायित्ववान कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधि, सामान्य कार्यकर्ताओं, लाभार्थी और समर्थको का डाटा एप्प के माध्यम से डिजिटाइज़ किया जायेगा। 
दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने नव मतदाताओं को जोड़ने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सभी को दी की मतदाता का नाम मतदाता सूची में किस प्रकार जोड़ना है किन का नाम जोड़ना है वह कौन सा फार्म भरने से क्या होना है यह समस्त जानकारी कार्यकर्ताओं को दी साथ ही बीएलओ से संपर्क कर अधिकाधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ सके इसके प्रयास को लेकर सभी से आह्वान किया जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बैठक का व्रत लेते हुए उचित दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए।
प्रदेश से आये डाटा प्रबंधन के आईटी सयोजक पियूष जैन और जिले के डाटा प्रबंधन के सह सयोजक अनुभव शर्मा ने डाटा प्रबंधन की कार्यशाला में आए जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, डाटा प्रबंधन के मण्डल स्तर के संयोजक, सहसंयोजक और आईटी संयोजकों को डाटा प्रबंधन और उसके उपयोग, उनके प्रकार, संग्रहण, कहा और कैसे इस्तेमाल करना है कि विस्तृत जानकारी दी। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved