For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177325503
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. | 

अजमेर न्यूज़: ACB द्वारा गिरफ्तार एसोजी एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को जयपुर से अजमेर एसीबी न्यायालय में किया पेश

Post Views 11

January 17, 2023

एसीबी न्यायालय के न्यायाधीश ने दिव्या मित्तल को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर फिर से सौंपा एसीबी को, 20 जनवरी को फिर होगी पेशी

ACB द्वारा गिरफ्तार एसोजी एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को जयपुर से अजमेर एसीबी न्यायालय में किया पेश

एसीबी न्यायालय के न्यायाधीश ने दिव्या मित्तल को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर फिर से सौंपा एसीबी को, 20 जनवरी को फिर होगी पेशी

सोमवार को एसीबी जयपुर टीम ने अजमेर में एसोजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के एआरजी स्थित आवास पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम देकर 2 करोड़ की रिश्वत की मांग कर परेशान करने के मामले में  दिव्या मित्तल को गिरफ्तार किया था। ACB की रेड उदयपुर में नेचर हिल रिसोर्ट व SOG ऑफिस अजमेर में सर्च कार्रवाई की गई. ASP बजरंग सिंह की टीम DG हेमंत प्रियदर्शी व ADG दिनेश MN के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

 जानकारी के अनुसार अजमेर के रामगंज थाने में NDPS मामले में दिव्या मित्तल ने रिश्वत मांगी थी. अजमेर में नशीली दवाइयों को लेकर मामला दर्ज हुआ था. परिवादी को जबरन मामले में फंसाने के लिए डराया जा रहा था. एसओजी अजमेर की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल और एक बर्खास्त कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. इन्हें वारंट लेकर आज 5 अलग-अलग जगहों पर सर्च किया गया. 
वहीं दिव्या मित्तल के अजमेर निवास पर टीम की सर्च कार्रवाई के दौरान बैंक उकाउंट, लॉकर को लेकर अहम जानकारी मिलने की भी बात सामने आ रही है. साथ ही SOG कार्यालय से भी कई फाइल जब्त की गई है. दिव्या मित्तल को आज गिरफ्तार करने के बाद आज न्यायलय में पेश किया गया, जन्हा एसीबी ने दिव्या मित्तल से पूछताछ और इन्वेष्टिगेशन के लिए रिमांड की मांग की जिसके बाद न्यायधीश ने दिव्या मित्तल को तीन दिन के रिमांड पर एसीबी को सौंप दिया अब एसीबी 20 जनवरी को फिर से एसीबी कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved