Post Views 11
January 17, 2023
ए ब्लॉक चंद्रवरदाई नगर स्थित एम्स एजुकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा एम्स फेस्ट 2023 का आयोजन 16 जनवरी को किया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं इससे पूर्व इस संस्थान पर विद्यार्थियों के लेखन कौशल सृजनात्मकता के विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हिंदी इंग्लिश एस्से राइटिंग डिबेट राइटिंग ,एक्सटेंपोर , स्पीच इत्यादि साथ ही पोस्टर , स्लोगन, कॉलाज मेंकिंग, स्केच मेकिंग , जनरल नॉलेज क्विज का आयोजन किया गया यह प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते रहे हैं।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री बी बी सिंह द्वारा की गई एवं पुरस्कार वितरण माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में बेस्ट स्टूडेंट इन एकेडमिक्स दीपेंद्र सिंह राठौड़ को दिया गया तथा बेस्ट स्टूडेंट इन डिसिप्लिन सदफ शेख को दिया गया ।
इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर श्रीमती दीप्ति भटनागर उपस्थित अभिभावकों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved