For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177325499
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. | 

अजमेर न्यूज़: रसद विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग को रोकने के लिए अजमेर शहर में कार्यवाही कर 14 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए।

Post Views 61

January 17, 2023

दल द्वारा जेएलएनमार्ग, बारहदऱी क्षेत्र में कार्यवाही कर 14 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए।जीएमबी स्वीट्स से 2 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर, 2 व्यवसायिक सिलेण्डर एवं एक बांसुरी जब्त की

घरेलू गैस सिलेण्डर किए जब्त
       अजमेर, 17 जनवरी। रसद विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग को रोकने के लिए अजमेर शहर में कार्यवाही कर 14 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए।
      जिला रसद अधिकारी अरविन्द शर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग को रोकने के लिए प्रवर्तन अधिकारी नीरज जैन एवं  हेमन्त कुमार आर्य तथा प्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती अंकिता जैन का दल गठित किया गया। इस दल द्वारा जेएलएनमार्ग, बारहदऱी क्षेत्र में कार्यवाही कर 14 एलपीजीसिलेण्डर जब्त किए गए।जीएमबी स्वीट्स से 2 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर, 2 व्यवसायिक सिलेण्डर एवं एक बांसुरी जब्त की गई। प्राईवेट बस स्टेण्ड के सामने स्थित मिठाई की इस दुकान के गोदाम में घरेलू गैस सिलेण्डर से व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों में बांसुरी के जरिए गैस रिफिलिंग करना पाया गया।गहलोत नाश्ता सेन्टर से 2,गरमा गरम पौहे सेंटर, गुडिया एग सेन्टर, वीर गुर्जर टी स्टॉल,मंगल टी स्टॉल,रामेश्वरी टी स्टॉल, गरीब नवाज टी स्टॉल, बर्गर की दुकान तथालव टी स्टॉल से एक-एक घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। इन फर्मों का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर -2000 का उल्लंघन है। प्रकरण ईसीएक्ट 1955 की धारा 6 ए में सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved