For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177325507
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. | 

अजमेर न्यूज़: 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह,पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

Post Views 31

January 17, 2023

पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा अग्रदूत की दिलाई गई शपथ

32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह,पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन
 सड़क सुरक्षा नियमों को व्यवहार में लाना आवश्यक-संभागीय आयुक्त मेहरा
पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा अग्रदूत की दिलाई गई शपथ
       अजमेर, 17 जनवरी।32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का समापन समारोह मंगलवार को जवाहर रंगमंच में आयोजित किया गया। 
        संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने कहा कि सडक सुरक्षा को जीवन व्यवहार एवं संस्कार में लाना आवश्यक है। सडक सुरक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी एवं समर्पित भाव से कार्य करने के लिए सभी हितधारक विभागों का आव्हान किया गया। इस वर्ष सात दिन सम्पूर्ण जिले में लगातार सडक सुरक्षा संबंधित गतिविधियों के आयोजन के लिए परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग सहित विभिन्न हितधारक विभागों की सराहना की गई। सडक सुरक्षा नियमों को गीत संगीत में पिरोकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जन जागृति करने पर रचनाकार डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड की प्रशंसा की गई।
     राष्ट्रीय सडक सुरक्षा परिषद् सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य श्री निर्मल जैनने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सडक सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी हैं।वे सडक दुर्घटनाओं को लेकर अत्यन्त चिंतित है। वे वर्ष 2030 तक सडक दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने के लिए सभी राज्यों से समन्वय कर प्रभावी आवश्यक कार्यवाही करने के लिए संकल्पित है। समस्त हितधारक विभागों एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा संयुक्त भागीदारी से सडक सुरक्षा जन जाग्रति सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई।
     पुलिस महानिरीक्षक श्री रूपिन्दर सिंघ द्वारा सभी उपस्थित जन को सडक सुरक्षा अग्रदूत की शपथ दिलाई गई। इस सप्ताह के दौरान    उन्होनें सभी सडक सुरक्षा गतिविधियों पर नजर रखते हुए दुपहिया हेलमेट बाईक रैली, पीपलाज ग्राम पंचायत में आयोजित सडक सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। सडक सुरक्षा अग्रदूत बनाने की संकल्पना को सराहते हुए साकार बनाने की आवश्यकता बताई गई।
      हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड कायडके यूनिट हैड के.सी मीणा ने कहा कि उनके द्वारा हिन्दुस्तान जिंक के अन्दर के क्षेत्र को जीरो एक्सीडेन्ट जोन बनाया गया है। सुरक्षा संस्थान की प्रथम प्राथमिकता है। जीरो ऎक्सीडेन्ट जोन को जिला एवं राज्य स्तर तक बनाने के लिए हिन्दुस्तान जिंक सदैव हितधारक विभागों के लिए तैयार है।
     प्रादेशिक परिवहन एवं सडक सुरक्षा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौडद्वारा पूरे सप्ताह आयोजित विभिन्न सड़क सुरक्षा गतिविधियों, स्कूली प्रतियोगिताओं, दुपहिया वाहन हेलमेट रैली, साईकिल रैली, जागरूकता रैली, सडक सुरक्षा प्रदर्शनी, ऑनलाईन सडक सुरक्षा क्विज, रंगोली, पेन्टिंग, ग्राम पंचायतों में रोड सेफ्टी वेन के माध्यम से सडक सुरक्षा कार्यशालाएं, ग्राम पंचायताें में सडक सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण, सडकों पर झाड़ी क्लियरेंस सहित आवश्यक रोड फर्नीचर लगाने की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई।
      इसके अलावा सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारीयों के द्वारा उनके विभाग द्वारा की गई विभिन्न सडक सुरक्षा गतिविधियों की जानकारी दी गई।  अनिल खण्डेलवाल द्वारा बताया गया कि लगातार निर्मित हो रहे नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं में मौतों का आंकडा भी उसी अनुपात में बढ रहा है। इसके लिये हाईवे का सुरक्षित उपयोग करने के लिये गति सीमा, लेन ड्राईविंग, गलत दिशा में वाहन ना चलाना, अवैध पाकिर्ंग आदि का विशेष रोकथाम करने की आवश्यकता बताई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री भागचन्द मण्डरावलिया ने विभाग के माध्यम से आयोजित गतिविधियों एवं उनके परिणामों की जानकारी दी।प्रशिक्षु आईपीएस सुमित मेहरडा द्वारा समस्त अतिथियों एवं हितधारक विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा सभी को सडक सुरक्षा अग्रदूत के रूप में कार्य करने की अपील की।
      समापन समारोह में राष्ट्रीय ख्यातनाम कलाकारों ने डॉ. वीरेन्द्र सिंह द्वारा रचित सड़क सुरक्षा गीत ड्राइवर केणो मानो रे जीवन घणो अनमोल, भारत में होवे घणा एक्सीडेण्ट, घाट-घाट को पाणी पीवै, ड्राइवर महान कहलावे तथा भारत की संस्कृति प्यारी प्यारो म्हारो राजस्थान पर भवाई सहित विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए गए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved