Post Views 11
January 17, 2023
आज दिनांक 17.01.2023 को जिला एवं सेशन न्यायाधीश,अजमेर मदन लाल भाटी द्वारा न्यायालय पुष्कर में नकल शाखा में ऑनलाईन प्रतिलिपि सुविधा का विधिवत् वैदिक मत्रोंचार के साथ उद्वघाटन किया गया ।
इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्कर राकेश कुमार,सहायक अभियोजन अधिकारी रणवीर सिंह चौधरी, बार संघ पुष्कर के अध्यक्ष कुलदीप पाराशर, सचिव बार संघ संदीप पाराशर,अधिवक्तागण पुरूषोतम जाखेटिया, एस.के. चौधरी, मुनेश तिवारी, लक्ष्मीनारायण पाराशर, पुष्कर नारायण पाराशर, प्रियांशु तिवारी, मुकेश सुनारीवाल, नोरतमल गुरावा, सुरेद्र परसोया, एस. के. पाराशर, मदनलाल सांखला, बीरी रावत, सुरेश कुमार खटिक, महेश जाचक एवं न्यायालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
जिला न्यायाधीश मदन लाल भाटी ने प्रतिलिपियो की ऑनलाईन कार्य के बारें जानकारी दी एवं कहा कि इससे न्यायिक कार्य में तेजी आयेगी। साथ ही ऑन लाईन प्रतिलिपि पेश करने की प्रक्रिया के बारें बताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved