Post Views 11
January 15, 2023
उत्तर प्रदेश गोरखपुर मंडल खुशी नगर के सुनील कुमार कुशवाहा मिशन फिट इंडिया हिट इंडिया पर साइकिल यात्रा करते हुए लोगो को जागरूक कर रहे हैं। 25 जुलाई को यात्रा शुरू कर 15 अगस्त को करेंगे खत्म,6 महीने 20 दिन बाद पहुंचे अजमेर
लोगों को शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रहने का संदेश देने के साथ सप्ताह में एक पेड़ लगाने का कर रहे हैं आह्वान उत्तर प्रदेश गोरखपुर मंडल खुशी नगर के रहने वाले सुनील कुमार कुशवाहा साइकिल से यात्रा कर देश भर में भ्रमण करते हुए नागरिकों को फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश देते हुए भारत को स्वस्थ बनाने की मुहिम पर निकले हुए हैं। रविवार को सुनील कुमार कुशवाह जिन्हे फिटनेस बाबा के नाम से भी पहचाना जाता है, अजमेर पहुंचे। सुनील ने मीडिया से बात करते हुए बताया की प्रकृति को नुकसान पहुंचाने का मनुष्य का कृत्य मनुष्य के लिए ही घातक सिद्ध हो रहा है यदि हम प्रकृति को नुकसान पहुंचायेंगे तो प्रकृति हमें बख्सेगी नहीं उसका खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ेगा। इसलिए समय रहते सप्ताह में एक पेड़ अवश्य लगाएं और अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग प्राणायाम,व्यायाम करें यही उनका संदेश है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved