For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176573603
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जहां चोरों ने एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना बनाया |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाने के सामने स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान फोटोग्राफर का R6 Mark II कैमरा जिस पर सिग्मा का लेंस लगा, हुआ चोरी, |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में अमर बलिदानी स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज से तीन दिवसीय भव्य समारोह की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पौने दो करोड़ के आभूषण ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: आजाद पार्क में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूर्वांचल बिहार संस्कृति के महापर्व को लेकर समाज में उत्साह  |  Ajmer Breaking News: ​सब्जी विक्रेता महिला का छलका दर्द, ठेला पलटने से हुआ हजारों का नुकसान! |  Ajmer Breaking News: मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1 |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले से पहले तीर्थनगरी में चोरों की सक्रियता ने विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं! |  Ajmer Breaking News: फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक राजसिंह चौधरी ने पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट किनारे पूजा अर्चना कर अपने दिवंगत पूर्वजों के निमित पिंडदान तर्पण किया | 

अजमेर न्यूज़: पारस यूरोलॉजी एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ निःशुल्क न्यूरो , ऑर्थो एवं फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन। 

Post Views 51

January 15, 2023

शिविर पारसमल खासगीवाला मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट तथा जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

पारस यूरोलॉजी एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ निःशुल्क न्यूरो , ऑर्थो एवं फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन। 

हरिभाऊ उपाध्याय नगर सी ब्लॉक स्थित पारस यूरोलॉजी एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मं आज दिनांक 15 जनवरी 2023 को निःशुल्क न्यूरो फिजिशियन , ऑर्थो सर्जन एवं फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया।  यह शिविर पारसमल खासगीवाला मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट तथा जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।  शिविर में विख्यात न्यूरो फिजिशियन डॉ शैलेन्द्र पांडेय , विख्यात ऑर्थो सर्जन डॉ बी एम जेतवाल तथा फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ पी एस रावत एवं डॉ शिवांगी वर्मा ने निःशुल्क अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाई।  शिविर में सभी जांचो पर 25 % की छूट दी गई। 

डॉ शैलेन्द्र पांडेय ने दिनाक 15 जनवरी से अपनी नियमित सेवाएं अस्पताल में शुरू कर दी हैं।  डॉ बी एम जेतवाल की नियमित सेवाएं भी अस्पताल में शुरू हो चुकी हैं तथा फिजियोथेरेपी की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है। 

शिविर में पारस यूरोलॉजी एवं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ राजकुमार खासगीवाला ने सभी मरीजों एवं चिकित्सकों का स्वागत करते हुए बताया कि डॉ शैलेन्द्र पांडेय एवं डॉ बी एम जेतवाल की सेवाएं आरम्भ होने से मरीजों को लाभ होगा तथा अस्पताल में शीघ्र ही कई और विशेषज्ञों की सेवाएं भी शुरू होंगी।  जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के संस्थापक श्री मुकेश कर्णावत ने बताया की जैन शोशल ग्रुप क्लासिक ऐसी निःशुल्क सेवाएं देने में सदैव तत्पर रहा है और पारसमल खासगीवाला चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर कई कार्यक्रम किये हैं।  उन्होंने बता की ऐसी निःशुल्क सेवाएं देने से सभी को एक संतुष्टि तथा आंतरिक प्रसन्नता का अनुभव होता है। डॉ राजकुमार खासगीवाला ने  जानकारी दी की इस शिविर में 74 रोगियों ने निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया। 

अस्पताल में अन्य नियमित सेवाएं  जैसे डॉ राजकुमार खासगीवाला द्वारा यूरोलॉजी सुपर स्पेशलिटी, डॉ जे सी बैद द्वारा जनरल सर्जरी, डॉ जीतेन्द्र गोस्वामी द्वारा नेफ्रोलॉजी व डायलिसिस , डॉ प्रशांत शर्मा द्वारा कैंसर चिकित्सा  एवं कैंसर सर्जरी , डॉ नीरजा झामरिया द्वारा रेडिओलॉजी उपलब्ध है ,     अस्पताल में लिथो ट्रिप्सी , लेज़र एवं दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, सोनोग्राफी, एक्स -रे लेबोरेटरी एवं फार्मेसी आदि उपलब्ध हैं अजमेर संभाग में लेज़र तथा लिथोट्रिप्सी द्वारा पथरी का इलाज केवल इसी अस्पताल में उपलब्ध है तथा चिरंजीवी, RGHS एवं सभी प्रमुख TPA द्वारा कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved