For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176573604
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जहां चोरों ने एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना बनाया |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाने के सामने स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान फोटोग्राफर का R6 Mark II कैमरा जिस पर सिग्मा का लेंस लगा, हुआ चोरी, |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में अमर बलिदानी स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज से तीन दिवसीय भव्य समारोह की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पौने दो करोड़ के आभूषण ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: आजाद पार्क में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूर्वांचल बिहार संस्कृति के महापर्व को लेकर समाज में उत्साह  |  Ajmer Breaking News: ​सब्जी विक्रेता महिला का छलका दर्द, ठेला पलटने से हुआ हजारों का नुकसान! |  Ajmer Breaking News: मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1 |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले से पहले तीर्थनगरी में चोरों की सक्रियता ने विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं! |  Ajmer Breaking News: फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक राजसिंह चौधरी ने पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट किनारे पूजा अर्चना कर अपने दिवंगत पूर्वजों के निमित पिंडदान तर्पण किया | 

अजमेर न्यूज़: प्रदेश भर में बढ़ रही थी ठिठुरन के बीच खेतों में बिछी सफेद बर्फ की सर्द चादर,किसानों को सता रहा है पाला पड़ने से खराबे का डर,फसलों और पेड़ों को बचाने के लिए बनाया जा रहा है कपड़ों का लिहाफ़

Post Views 61

January 15, 2023

प्रदेश भर में बढ़ रही थी ठिठुरन के बीच अब तीर्थ नगरी पुष्कर में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। बीती रात पारा लुढ़क कर 4 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके चलते कस्बे के खेत सर्द सफेद चादर से ढक गए।

प्रदेश भर में बढ़ रही थी ठिठुरन के बीच अब तीर्थ नगरी पुष्कर में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। बीती रात पारा लुढ़क कर 4 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके चलते कस्बे के खेत सर्द सफेद चादर से ढक गए। पाला पड़ने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है। आगामी 7 दिनों में सामान्य तौर पर 4 डिग्री तक तापमान बहने का अंदाजा लगाया जा रहा है। जिसके चलते पुष्कर सहित ग्रामीण अंचलों में फसलों के खराबे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

पुष्कर सहित ग्रामीण अंचलों में इन दिनों सब्जी और अनाज की खेती की जा रही है। पुष्कर नाला क्षेत्र और मोतीसर क्षेत्र में किसानों ने आज सुबह अपने खेतों पर सफेद चादर जमी देखी। जिसके चलते खराबे के डर से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है। हालातों का अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है कि खेतों के पास खड़े वाहनों पर और पानी की बाल्टीयो में पारा लुढ़क ने के चलते बर्फ जम गई ।

अमूमन राजस्थान में तापमान गर्म ही रहता है। पर बीते कुछ वर्षों में बढ़ती सर्दी के चलते अब दिसंबर जनवरी के महीने में खेतों में बर्फ जमने लगा है। जिसका सीधा असर आमजन सहित अब किसानों पर पड़ता है। पुष्कर के ग्रामीण अंचल में इन दिनों सब्जी, फूल और अनार की खेती की जा रही है। जो तेज सर्दी और पाला पड़ने से खराब हो रही है। कृषि क्षेत्र मैं काम कर रहे हैं किसान बताते हैं कि इस सर्दी के महीने में पारा 4 डिग्री से नीचे लुढ़क रहा है। जिसके चलते खेतों में अब पाला जमने लगा है । किसानों का कहना है कि बीते 2 दिनों में सर्दी कम पड़ने के चलते किसानों ने राहत की सांस ली थी। पर बीती रात खेतों में पाला पड़ने से किसान वर्ग चिंतित है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 7 दिनों तक इसी तरह तेज ठंड का माहौल रहेगा । फसल खराबे के अनुमान के संबंध में जब किसानों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आगामी 24 घंटे के बाद ही फसल खराबे की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है।

किसानों ने अपनी फसलों और पेड़ों को बचाने के लिए पुष्कर क्षेत्र में फसलों और पेड़ो पर कपड़े बांधना शुरू कर दिया है। अमूमन यह कपड़ा टाट का बना होता है ।  जिससे कम तापमान के चलते फसलों ओर पेड़ो पर पड़ने वाला पाला इन कपड़ो पर जमकर ही रह जाता है । पुष्कर क्षेत्र में दूर-दूर तक किसान अपने खेतों में टाट के लिहाफ से फसलों ओर पेड़ो बचाते नजर आ रहे है ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved