Post Views 11
January 15, 2023
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत गुलाब शाह का तकिया तोपदड़ा में रहने वाले तरुण कुमार गोस्वामी के मकान में चोरी करने वाले किराएदार हुए गिरफ्तार
किराएदार ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर मकान मालिक के जेवरात और नगदी किए थे चोरी, अभियुक्त गोलू और उसकी प्रेमिका लीलावती गिरफ्तार चुराए गए आठ लाख के जेवरात और नकदी बरामद
गुलाब शाह का तकिया तोपदड़ा में रहने वाले तरुण कुमार गोस्वामी ने 1 जनवरी 2023 को क्लॉक टावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 दिसंबर को शाम 5:30 से 6:30 के बीच जब वह अपनी दुकान पर था और घर के लोग भी घर में नहीं थे तभी घर में किराए से रहने वाले गोलू और ज्योति पति पत्नी घर से सोने चांदी के जेवरात और 30 हजार रूपए की नगदी सहित बैंक की एफडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज से भरा लोहे का बक्सा
लेकर फरार हो गए।
इस मामले में क्लॉक टावर थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 1/2023 आईपीसी की धारा 380 में मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल का मौका मुआयना कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और वृत्ताधिकारी दक्षिण सुनील सियाग के सुपरविजन में टीम गठित की गई। टीम में क्लॉक टावर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल भागचंद और कॉन्स्टेबल सुखराम सेवदा का आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष योगदान रहा। इस टीम में कॉन्स्टेबल सुश्री सरिता और कॉन्स्टेबल कपिल देव भी शामिल थे जिन्होंने अभियुक्त गोलू निवासी ग्राम हमीर खेड़ी जीवनपुरा फतेहाबाद और उसकी प्रेमिका उज्जैन मध्य प्रदेश निवासी लीलावती चर्मकार उर्फ ज्योति को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिन से चुराया गया माल मशरूफ सोने चांदी के जेवरात और नकदी जिनकी कीमत 8 लाख रूपए है बरामद कर ली गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved