Post Views 11
January 15, 2023
भक्ति कोई दिखावे का नाम नहीं है, भक्ति तो केवल समर्पण है भगवान के प्रति
आज दिनांक 15 जनवरी को संत निरंकारी मिशन ब्रांच अजमेर की सत्संग द्वारा भक्ति पर्व दिवस मनाया गया , सत्संग का आयोजन चामुण्डा चौराहा फायसागर रोड़ सत्संग भवन अजमेर हुआ। सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज के आदेशानुसार आज के दिवस को भक्ति पर्व दिवस के रूप में मनाया गया।।
इस अवसर पर अजमेर के जोनल इंचार्ज महात्मा धमन दास जी निरंकारी ने सत्संग में पधारें हुए महापुरषो को अपने प्रवचनों द्वारा शुभाशीष प्रदान की उन्होंने बताया कि भक्ति कोई दिखावे का विषय नहीं है। भक्ति एक समर्पण है ,जिसमें भक्त अपने मन को गुरु के आगे समर्पित कर कर अपना जीवन गुरु के उपदेश के अनुरूप कर्म करते हुए व्यतीत करता है ,भक्ति में समर्पण बहुत ही आवश्यक है। भक्तों के गुण का व्याख्यान करते हुए महात्मा जी ने बताया की एक भक्त को सहनशील होना चाहिए ,अहंकार उसके जीवन में किसी भी रूप में नहीं होना चाहिए ।
धमन दास जी ने अवतार वाणी के माध्यम से बताया कि भक्ति वह जिसमे रब को पाया जा सकता है, भक्त सारे भ्रम भुलेखे भुलाकर अपने गुरु को रिझाता है वह भक्ति है । इस अवसर पर लगभग 500 महापुरुष व बहने सत्संग में उपस्थित हुए।सेवादारों द्वारा सेवाएं की गई, सत्संग पंडाल मिशन का प्रकाशन भी लगाया गया। निरंकारी प्रवक्ता अशोक कुमार धौलपुरिया ने बताया कि सेवादारों द्वारा सत्संग में आई हुई संगत का विभिन्न प्रकार से सेवाएं करके ,संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया , व धमन दास जी ने सेवादारों की सेवाओं की सराहना भी की सेवादारों को हर सेवा में मानव कल्याण के लिए सेवा में आगे भड़कर सेवा के लिए तत्पर रहने के लिये कहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved