Post Views 11
January 15, 2023
मकर संक्रान्ति पर रविवार को राजगढ़ धाम पर उमड़ा सैलाब
अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर तेज सर्दी के बावजूद मकर संक्रान्ति के शुभअवसर पर रविवार को राजगढ़ धाम पर श्रद्धालुओ का जन सैलाब उमडा पड़ा। देश-प्रदेश से आए हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम प्रदेश की जनता को मकर संक्रान्ति की शुभकानाए देते हुए सुखमय व खुशहाली का आशिर्वाद दिया । धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि प्रातः पूजा अर्चना के बाद राजगढ़ ग्रामवासी, श्रद्धालुगण मुख्य उपासक चम्पालाल के सान्धिय में चक्की वाले बाबा के मंदिर से डीजे की धुन से नाचते गाते झण्डे लेकर सदर बाजार होते हुए भैरव धाम पहुंचे। सदर बाजार में राजगढ़ ग्रामवासीयो ने ठिकाना राजगढ के ठा. प्रेम सिंह गौड़ के नेतृत्व में महावीर सेन, श्याम सेन, भागचंद महावर, मुकेश माली, रामकरण, नारायण हाँकला, कमल नागौरा, रामदेव माली, पांचू माली, अमृतलाल माली, लेखराज महावर, नारायण मौर्य ,माणक मौर्य, शंकर जागृत आदि ने मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 151 किलो की माला,साफा व शॉल ओढाकर भव्य स्वागत सत्कार किया। सेन ने बताया कि कड़ाके की सर्दी के चलते आये हुए श्रद्धालुओ के लिये रात्रि में श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट की और से ओढने के कम्बल व रजाईयो के साथ सभी के लिये चाय की व्यवस्था भी की गई। धाम पर श्रद्धालुओ ने बाबा भैरव,माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा करी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved