Post Views 21
January 15, 2023
ट्रक में छिपा कर ले जाई जा रही 50 किलो से ज्यादा अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर निवासी विजेश विश्नोई और पुलिस थाना ओसिया जिला जोधपुर निवासी शैताना राम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 किलो 258 ग्राम अफीम बरामद
मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजमेर चुनाराम जाट के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा और वृत्ता अधिकारी व्रत ग्रामीण इस्लाम खान के सुपर विजन में 14 जनवरी को मांगलियावास थाना अधिकारी सुनील ताडा ने मय टीम के मुखबिर की सूचना पर जयपुर से जोधपुर की तरफ ट्रक में छिपाकर ले जाये जा रहे मादक पदार्थ अफीम सहित अभियुक्त विजेश विश्नोई और अभियुक्त शैताना राम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रक के टूलबॉक्स में छुपी 50 किलो 258 ग्राम अफीम बरामद कर ली। मांगलियावास थाना पुलिस द्वारा इस मामले में प्रकरण संख्या 14/ 2023 आईपीसी की धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है।
मामले का अनुसंधान उप निरीक्षक पुलिस थाना गेगल सुनील बेड़ा के सुपुर्द किया गया है। करोड़ों रुपए की अफीम को बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस थाना मांगलियावास अधिकारी सुनील ताड़ा, सहायक उपनिरीक्षक हुकम सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव चारण, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, कॉन्स्टेबल तेजपाल सिंह, राज कुमार, दिनेश डांगा, वेद प्रकाश, लक्ष्मण राम, सतीश, मुन्ना राम रिणवा और कैलाश चंद भाटी शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक चुना राम जाट ने बताया कि टीम द्वारा अपने आसूचना तंत्र को विकसित करते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी सराधना के सामने नाकाबंदी के दौरान ट्रेलर को रुकवा कर चेक किया तो तस्करी कर ले जाते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम 50 किलो 258 ग्राम बरामद की गई।जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ से ज्यादा कीमत बताई जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved