Post Views 11
January 14, 2023
पुष्कर थाना पुलिस ने बहुचर्चित सवाई सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर 3 अभियुक्तों को न्यायालय में किया पेश
अभियुक्त आकाश सोनी को लिया पुलिस रिमांड पर जबकि भरतपुर के दो शूटरों को जे सी रिमांड पर भेजा जेल
7 जनवरी को पुलिस थाना पुष्कर अंतर्गत हुए बहुचर्चित सवाई सिंह हत्याकांड में दर्ज प्रकरण संख्या 9/2023 आईपीसी की धारा 307, 302, 34 व 3 /25 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे मुलजिमों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुष्कर थाना अधिकारी डॉ रविश सामरिया और उनकी टीम ने तीनों अभियुक्तों को विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एन आई एक्ट प्रकरण संख्या 4 के समक्ष पेश किया। डॉ रविश सामरिया ने बताया कि अभियुक्त आकाश सोनी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि बा पर्दा रखे गए कुम्हेर भरतपुर के दोनों शूटर्स को जे सी रिमांड पर जेल भेजा गया है। इनसे हथियार बरामद करने और हथियार कहां से लाए गए इसके बारे में पूछताछ करने के लिए दोनों शूटर की शिनाख्त के लिए जे सी रिमांड लिया गया है।
गौरतलब है कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए सूर्य प्रताप सिंह ने आकाश सोनी से संपर्क कर अपने पिता मदन सिंह की मौत का बदला लेने के लिए शूटर की जरूरत बताई थी जिस पर आकाश सोनी के कहने पर शूटर कपिल और विकास अजमेर आए और सूर्य प्रताप से संपर्क किया।
7 जनवरी को पुष्कर में युवराज रिसोर्ट बांसेली में सवाई सिंह के जाने की खबर पुख्ता होते ही रेकी कर्ता विनय प्रताप सिंह ने सूर्य प्रताप को जानकारी दी जहां दोनों शूटरों ने पहुंचकर घटना को अंजाम दिया। पूर्व में गिरफ्तार सूर्य प्रताप सिंह ने अपने पिता मदन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी से संपर्क किया जिनके कहने पर भरतपुर से दोनों शूटरों को बुलाया गया और उसके बाद इस हत्याकांड को अमलीजामा पहनाया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved