For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169274909
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन

Post Views 11

January 1, 2023

1 जनवरी को अजमेर आगमन पर विवेकानंद संदेश यात्रा वाहन रैली और शोभायात्रा के साथ नागरिक सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन

विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान में 19 नवंबर से 7 जनवरी 2023 तक होगी आयोजित, 1 जनवरी को अजमेर आगमन पर विवेकानंद संदेश यात्रा वाहन रैली और शोभायात्रा के साथ नागरिक सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से आजादी का 75 वें अमृत महोत्सव पर विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान में निकाली जा रही है। यह यात्रा 19 नवंबर 2022 को खेतड़ी से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के द्वारा शुरू की गई जो 7 जनवरी को जोधपुर में संपन्न होगी। 1 जनवरी को विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान के अजमेर पहुंची। जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। दोपहर 2:00 बजे विवेकानंद संदेश यात्रा परबतपुरा बायपास से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई विजयलक्ष्मी पार्क पहुंची , जहां नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें परम पूज्य निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर श्री श्याम शरण जी देवाचार्य श्री जी महाराज के सानिध्य में नागरिक सम्मेलन के दौरान नृत्य नाटिका, नुक्कड़ नाटक, प्रमाण पत्र वितरण जैसे आयोजन हुए। विवेकानंद संदेश यात्रा के संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि भारत सरकार के सौजन्य से राजस्थान के संपूर्ण 33 जिला मुख्यालयों एवं चयनित नगरों में विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का शुभारंभ भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा किया गया था। विवेकानंद संदेश यात्रा में 150 छात्र-छात्राएं विवेकानंद का वेश धारण किए और मातृशक्ति भगवा साफा पहन कर साथ चल रही थी। साथ ही स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा से सुसज्जित रथ और विवेकानंद साहित्य का चल पुस्तक वाहन भी साथ चल रहा था। इस मौके पर विवेकानंद संदेश यात्रा जिला आयोजन समिति के सह संयोजक नरेंद्र सिंह रावत, नगर प्रमुख भारत भार्गव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved