Post Views 11
January 1, 2023
धार्मिकनगरी पुष्कर में नए साल का हुआ रंगारंग स्वागत
रिसोर्ट ,होटल, रेस्टोरेंट में जम कर हुई पार्टियां तो घाटों और मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन
तीर्थ नगरी पुष्कर सहित आस-पास के गांवों में संचालित होटल, गेस्ट हाऊस, रिसोर्ट व फार्म हाऊसों में न्यू ईयर के उपलक्ष्य में शनिवार की रात्रि में म्युजिक व डांस पार्टीयां आयोजित की गई। पार्टियों का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दराज से देशी पर्यटक पुष्कर पहुंचे। होटलों एवं पास के गांवों में संचालित रिर्सोटो में विशेष सजावट गई। जहां शनिवार की शाम 7 बजे से डिनर, म्यूजिक व डांस पार्टीयों की धूम शुरू हुई तथा रात 12 बजे जमकर आतिशबाजी के बीच नव वर्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नव वर्ष का पुष्कर में जश्र मनाने के लिए अजमेर, जयपुर, दिल्ली के साथ ही कई शहरों के युवक-युवतियां व दंपतियों के साथ विदेशी मेहमान भी पुष्कर पहुंचे। सैलानियों को लुभाने व उनके मनोरंजन के लिए कई होटल संचालकों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन किए। होटल-रिसोर्ट को रंग-बिरंगी लाईटों की रोशनी से सजाया गया तथा पर्यटकों की रूचि को ध्यान में रखते हुए व्यंजनों की वैरायटी परोसी गई। वहीं पुलिस की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकुल बंदोवस्त किए गए। थानाधिकारी डॉ रवीश सामरिया ने बताया कि नशे एवं अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर अकुंश लगाने के लिए मुख्य बाजार के साथ प्रमुख होटलों के बाहर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।
रात 12:00 बजते ही शानदार आतिशबाजी के साथ सभी पर्यटकों ने नववर्ष का स्वागत करते हुए हैप्पी न्यू ईयर के नारों से पूरे पुष्कर को गुंजायमान कर दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved