For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168225415
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: राज्य सरकार के 4 वर्ष, विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन,बुधवार को जिले की41 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

Post Views 11

December 28, 2022

विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई

राज्य सरकार के 4 वर्ष
विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन
      अजमेर 28 दिसम्बर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को जिले की41 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विजय सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को जिले की 41 ग्राम पंचायतों पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।इनमें सरवाड ब्लॉक की 5, सावर ब्लॉक की 5, मसूदा ब्लॉक की 5, भिनाय ब्लॉक की 6, अजमेर ग्रामीण ब्लॉक की 4, श्रीनगर ब्लॉक की 6 तथा किशनगढ़ ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाए हुई। इन ग्राम सभाओं में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
      उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान लाभार्थियों के सकारात्मक सुझावों एवं अनुभवों से अवगत कराया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved