Post Views 11
December 28, 2022
अखिल राजस्थान पुजारी महासभा शाखा अजमेर के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पुजारियों ने पुजारी समाज को भू राजस्व अधिकार प्रदान कर 1991 के पहले की स्थिति को बहाल करने की उठाई मांग
जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने पहुंचे पुजारियों ने बताया कि अखिल राजस्थान पुजारी महासभा पुजारी समाज की भू राजस्व अधिकार बहाली की मांग लंबे समय से करती आ रही है। इस संबंध में पुजारी समाज से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विगत विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि यदि हमारी सरकार बनती है तो हम पुजारी समाज की भू राजस्व अधिकार की मांग का स्थाई और सम्मानजनक हल कर पुजारी समाज को उनका हक प्रदान करेंगे। लेकिन 4 साल गुजर जाने के बाद भी सरकार और मुख्यमंत्री ने पुजारी समाज की उक्त मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में जगह-जगह भूमाफिया और बाहुबली पुजारियों की हत्या कर रहे हैं, मारपीट कर रहे उनके भूमियों पर कब्जा जमा रहे हैं, उनकी बहू बेटियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। ऐसे में पुजारी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है और वे इसका भुगतान आगामी चुनाव में करने की ठान चुके हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री से विनती है कि वे पुजारी समाज की उक्त समस्या का निदान कर पुजारियों के हित में आवश्यक कदम उठाकर उन्हें राहत प्रदान करें।
ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव कमल किशोर, कमलेश, ताराचंद वैष्णव, योगेंद्र अग्रावत, ख्यालीराम, रवि वैष्णव, विशंभर वैष्णव, बाबू लाल, बनवारी, ओमप्रकाश, महावीर वैष्णव, भेरूलाल अग्रावत, त्रिलोकचंद, सर्वेश्वर वैष्णव, नंद दुबे आदि शामिल थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved