Post Views 11
December 28, 2022
कार्यालय किशनगढ़ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आई ए एन एम और एलएचवी ने वेतन भुगतान शीघ्र कराने की मांग का जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
3 माह से वेतन नहीं मिलने से चिकित्सा विभाग में कार्यरत एएनएम और एलएचवी को करना पड़ रहा है आर्थिक संकट का सामना
बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंची मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के अधीन कार्यरत एएनएम और एलएचवी स्टाफ किशनगढ़ ने 3 माह से वेतन भुगतान नहीं होने से परेशान होकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम और एलएचवी को करीब 3 माह से वेतन नहीं मिल रहा इस संबंध में कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी किशनगढ़ को अवगत भी कराया लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। 3 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण काफी आर्थिक परेशानियां हो रही है। फिर भी एएनएम और एलएचवी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभा रही हैं। वेतन समय पर नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। समय पर होम लोन की किस्त एवं बच्चों की स्कूल फीस नहीं दे पा रहे ।
इसलिए समस्या को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र उच्च अधिकारियों को आदेशित कर समस्या का समाधान कराया जाए और उन्हें बकाया वेतन का भुगतान कराया जाए अन्यथा उनके पास हड़ताल के सिवा और कोई चारा नहीं बचेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved