Post Views 11
December 28, 2022
अजमेर रेलवे स्टेशन की तोपदड़ा स्थित पार्किंग में खड़ी वेन धधकी
जीआरपी थाने के जाप्ते और जागरूक लोगों ने मिलकर बुझाई आग, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल
बुधवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन की तोपदड़ा स्थित बनाई गई नई पार्किंग में खड़ी एक वेन अचानक धधक उठी।
वेन में से धुआं उठता देख लोगों ने आग लगने की सूचना दी तो जीआरपी का जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहीं कुछ जागरूक लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और आग को बुझा दिया।
जीआरपी थाने से आए हेड कॉन्स्टेबल हीरालाल ने बताया कि कचहरी रोड पर श्री बालाजी मोबाइल के संचालक महेश भाटी की वेन है जो यहां पार्किंग में लगी हुई थी। जिसमें अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई है। हालांकि वेन के अंदर गैस किट भी लगा हुआ था लेकिन उसमें गैस नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। आग से वेन के अंदर का हिस्सा पूरी तरह से जल गया है, वहीं लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, इससे पहले ही लोगों ने आग को बुझा दिया। इस इस आगजनी में कोई जनहानी नहीं हुई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved