For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165707222
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।  |  Ajmer Breaking News: आई एचटीएम विभाग (ब्लड बैंक), जलाने चिकित्सालय, द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives, थीम के मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: आज 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी - बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ाए 3.99 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड  |  Ajmer Breaking News: सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जवाब देने भाजपा क्यों आ रही है? भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता है या एजेंट? डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम   |  Ajmer Breaking News: 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: जैन समाज का शिखर जी बचाओ आन्दोलन,  ऐतिहासिक रेली निकाल दिया ज्ञापन, बंद रखे प्रतिष्ठान

Post Views 101

December 22, 2022

विशाल मौन रेली निकालकर राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , वन एवम पर्यावरण मंत्री और मुख्यमंत्री झारखंड के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन प्रदान किया

जैन समाज का शिखर जी बचाओ आन्दोलन 
ऐतिहासिक रेली निकाल दिया ज्ञापन, बंद रखे प्रतिष्ठान

ब्यावर l प्रसिद्ध जैन तीर्थ “सम्मेद शिखर जी” को झारखण्ड सरकार की अभिशंषा पर केंद्र सरकार द्वारा प्रर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में एवं उक्त अधिसूचना वापस लेने की मांग को लेकर सकल जैन समाज ब्यावर द्वारा आज  बुधवार को एक विशाल मौन रेली निकालकर माननीय राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी, वन एवम पर्यावरण मंत्री और मुख्यमंत्री झारखंड के नाम उपखण्ड अधिकारी जी को ज्ञापन प्रदान किया l 

सभी जैन धर्म के अनुयायी प्रातः 9 बजे से मेवाड़ी गेट बाहर स्थित रांका जी की बगीची पर एकत्रित होकर हाथों में तख्तियां, बैनर एवम जैन ध्वज के साथ मौन होकर पुरुष श्वेत परिधान एवम महिलायें चुन्दडी परिधान में और गले में पचरंगा दुपट्टा डाले एक अलग ही नजारा पेश करते हुए मेवाड़ी गेट से तेलियान चोपड़, भारत माता सर्किल, अजमेरी गेट, भगत चौराहा होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे l रैली में उपस्थित हजारों की संख्या में उपस्थित जैन अनुयायियों ने  अनुशाशनबद्ध होकर शहर को एक नया सन्देश दिया की किसी मुद्दे पर विरोध इस तरीके से भी किया जा सकता हैं जिसकी जैनेत्तर समाज ने भूरी भूरी प्रशंशा की l रैली का जगह जगह भारत विकास परिषद ब्यावर द्वारा शुद्ध जल पिलाकर स्वागत किया गया l 

अशोक पाडलेचा के अनुसार उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर दिए गये ज्ञापन का वांचन किया गया एवम उपखंड अधिकारी जी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें माननीय राष्टपति जी एवम प्रधानमन्त्री जी से मांग की गयी की जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी, पार्श्वनाथ पर्वतराज, मधुबन को वन्य जीव अभायारण एवम पर्यटन स्थल घोषित करने वाली अधिसूचना को तुरंत प्रबाव से निरस्त कर जैन तीर्थ घोषित किया जाए तथा सम्पूर्ण क्षेत्र को मांस एवम मदिरा उपयोग एवम विक्रय प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाएँ , पर्वतराज के वंदना मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, यात्रियों की सुविधार्थ एवम पर्वतराज की सुरक्षा हेतु CRPF की चेकपोस्ट बनाई जाएँl

इसी अवसर पर ब्यावर अजमेरी गेट बाहर स्थित महावीर स्मारक कीर्ति स्तम्भ के आसपास स्थित मांस मदिरा की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु ज्ञापन दिया गया l 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved