Post Views 51
December 19, 2022
अजमेर जिले के मार्बल सिटी किशनगढ़ के जयपुर रोड़ हाइवे पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया चलते ट्रेलर में आग लग गयी गनीमत रही कि ट्रेलर चालक व खलासी ने समय रहते ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचा ली वरना बड़ा हादसा हो जाता । कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम के हालत हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी व बांदरसिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुच गयी।दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया आगजनी में ट्रेलर की केबिन जलकर कबाड़ हो गयी।
जयपुर रोड़ हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल के सामने शॉर्ट सर्किट से सीमेंट से भरे ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर की केबिन में चालक को धुंआ उठता दिखा समय रहते चालक व खलासी ने बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी व बांदरसिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुची दमकल कर्मियों ने बड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया।मोके पर पहुची पुलिस ने क्रेन से ट्रेलर को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
जानकारी के अनुसार पाली से सीमेंट के कट्टे भरकर ट्रेलर आरजे 09 जीडी 1498 जयपुर की तरफ जा रहा था। बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल के सामने चालक को केबिन में धुंआ उठता दिखा चालक व खलासी ट्रेलर में धुएं का कारण ढूंढ रहे थे, इतने में केबिन ने आग पकड़ ली। चालक व खलासी तुरंत नीचे कूद गए। ट्रेलर में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची दमकलकर्मी मोहम्मद नदीम और मोहित व विक्रम ने ट्रेलर में लगी आग बुझाई। बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया।शार्ट सर्किट के कारण ट्रेलर में आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved