For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164519653
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात |  Ajmer Breaking News: मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व शिविर में युवाओं ने सीखा स्वस्थ जीवन का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे से बचाव पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर को मिली बड़ी सौगात: 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 'वरुण सागर-खरेखड़ी' सड़क का हुआ शिलान्यास।   |  Ajmer Breaking News: रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर के तीन दिवसीय  वार्षिक विशाल मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ा डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब   |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा.. |  Ajmer Breaking News: सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की फिक्र और उनके फलसफे मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत पर एक किताब लिखी गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मदद के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, CRPF जवान से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ऐंठे |  Ajmer Breaking News: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए 28 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर को मिली बड़ी सफलता। थाना कृष्णगंज के टॉप-10 के 02 ईनामी बदमाश गिरफ्तार। | 

अजमेर न्यूज़: गहलोत सरकार के 4 साल बेमिसाल, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न बाटी मिठाइयां, पोस्टर का किया विमोचन

Post Views 471

December 19, 2022

समारोह में अजमेर के डॉ संजय पुरोहित को राजस्थान बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत करने पर माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया

अजमेर ! महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती ने कहा कि राजस्थान सरकार की कल्याणकारी नीतियों का समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाए! पूर्व विधायक बाहेती  महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आज भिनाय कोठी में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गांव गांव घर-घर ढाणी ढाणी जाकर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी रीति नीतियों का प्रचार प्रसार करना चाहिए जिससे कि आम आदमी लाभान्वित हो सके। डॉ बाहेती ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ रहा है जिससे भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। और अनर्गल बयानबाजी कर आमजन को भ्रमित एवं गुमराह कर रही हैं। उन्होंने राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चिरंजीवी योजना के अंतर्गत दांतों की बीमारी दन्त प्रत्यारोपण भी शामिल करने का आग्रह किया है !उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली  राजनीतिक नौटंकी है। भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता से झूठे वादे कर छलावा किया है और झूठे वादे कर सत्ता में काबिज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली में भाजपा के जनप्रतिनिधियों को आम जनता का आक्रोश का सामना करना पड़ा जो कि शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने जन घोषणा पत्र का अक्षरत  पालन किया है और  मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, सरकारी नौकरी, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, राजीव गांधी ग्रामीण ग्रामीण ओलंपिक खेल योजना, पालनहार योजना, इंदिरा दशक रसोई योजना मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना, बाल गोपाल योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ कर मॉडल स्टेट राजस्थान बन गया हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ने बताया कि राजस्थान सरकार के 4 साल बेमिसाल का आज जश्न मनाया गया। राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का एक पोस्टर विमोचन किया गया इस अवसर पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जाहिर किया  और आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी का संकल्प लिया।

समारोह में अजमेर के डॉ संजय पुरोहित को राजस्थान बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत करने पर माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया  ! इस अवसर पर  महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक डॉ श्रीगोपाल बाहेती सह संयोजक शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के  निवर्तमान उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद अनीता चौरसिया मुनव्वर खान कायमखानी कमल बेरवा उमेश शर्मा सुमित मित्तल सोना धनवानी अजीत चौहान सुरेश सोनी रमेश गुप्ता हनुमान शर्मा गोविंद शर्मा हेमराज खारोलिया मनीष चौरसिया सुरेश राठौड़ नवाब अंतर एडवोकेट अशरफ बुलंद प्रेम सिंह गौड और पीयूष सुराणा मुकेश सबलानिया सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved