For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164519656
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात |  Ajmer Breaking News: मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व शिविर में युवाओं ने सीखा स्वस्थ जीवन का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे से बचाव पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर को मिली बड़ी सौगात: 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 'वरुण सागर-खरेखड़ी' सड़क का हुआ शिलान्यास।   |  Ajmer Breaking News: रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर के तीन दिवसीय  वार्षिक विशाल मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ा डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब   |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा.. |  Ajmer Breaking News: सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की फिक्र और उनके फलसफे मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत पर एक किताब लिखी गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मदद के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, CRPF जवान से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ऐंठे |  Ajmer Breaking News: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए 28 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर को मिली बड़ी सफलता। थाना कृष्णगंज के टॉप-10 के 02 ईनामी बदमाश गिरफ्तार। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के वन्य क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को लंबे अरसे से एहसास करवा रहा तेंदुआ(लेपर्ड) ने 9 भेडो शिकार कर लिया

Post Views 121

December 19, 2022

मौके से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कमलाई की पुलिया पर तेंदुआ(लेपर्ड) चहल कदमी करते हुए भी दिखा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

पुरातन काल से पुष्कर का जिक्र एक अरण्य तीर्थ क्षेत्र के रूप में किया जाता है। जहां वन्यजीवों के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रकृति ने स्वयं ही बना रखी है। अरावली की ऊंची पहाड़ियां तो पहाड़ियों के नीचे बसा घना जंगल वन्यजीवों के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर रहा है। पहाड़ के क्षेत्रों में प्राकृतिक जल के स्रोत इन वन्यजीवों को अक्सर पहाड़ के निचले क्षेत्र में खींच लाते हैं। वहीं दूसरी ओर वन्य क्षेत्र के निकट आबादी क्षेत्र में कई बार वन्य जीव शिकार की तलाश में आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। जिसका ताजा उदाहरण 4 दिनों पूर्व बुधवार को तीर्थ नगरी पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत कडेल के अंतर्गत आने वाले गांव गुड़ा में देखने को मिला । जहां पुष्कर के वन्य क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को लंबे अरसे से एहसास करवा रहा तेंदुआ(लेपर्ड) ने 9 भेडो शिकार कर लिया । इतना ही नहीं मौके से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कमलाई की पुलिया पर तेंदुआ(लेपर्ड) चहल कदमी करते हुए भी दिखा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

भेड़ों के पोस्टमार्टम में हुई K9 दांतो से मौत की पुष्टि, मिलेगा मुआवजा

बुधवार को गुड़ा गांव में वन क्षेत्र के बाहर आबादी क्षेत्र में वन्य जीव लेपर्ड द्वारा 9 भेड़ों के शिकार के मामले में अब भेड़ों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम में तीखे पीले दांतो द्वारा भेड़ों के गले पर हमला कर उनकी श्वास नली अवरुद्ध करने की बात सामने आई है । साथ ही मौके पर मिले पगमार्क से जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। जिसके चलते अब वन विभाग अनुमोदन प्रस्ताव आगामी 2 से 3 दिनों में भिजवाया जाएगा। नवीन नियमों के आधार पर प्रत्येक भेड़ की मृत्यु पर पालक को 3 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा । नवीन नियमों के आधार पर यदि कोई वन्यजीव आबादी क्षेत्र में जाकर जानवरों का शिकार करता है और इसकी तथ्यात्मक पुष्टि होती है तो पालक को भैंस और बैल के शिकार पर 25 हजार रुपए, गाय के शिकार पर 12 हजार 500 रुपए, भैंस बैल और गाय के बच्चे के शिकार पर 5 हजार रुपए, बकरी और भेड़ के शिकार पर 3 हजार रुपये, उठ के शिकार पर 25 हजार रुपये, खच्चर के शिकार पर 3 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाता है ।

वन विभाग ने शुरू की इलाके में दिन और रात की गश्त

वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी नरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुष्कर वन क्षेत्र में लेपर्ड की मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। बुधवार को हुए मामले के बाद से ही विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिन और रात गश्त की जा रही है। चौधरी ने बताया कि अक्सर वन्य जीव के आबादी क्षेत्र में घुस जाने से इंसान और जानवर में संघर्ष हो जाता है। ऐसे में इस संघर्ष और पालतू जानवरों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य इस पूरे माह विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार गश्त की जाएगी।

पुष्कर के तीनों क्षेत्रों में 6 लेपर्ड करते हैं विचरण

पुष्कर क्षेत्र में हर 1 वर्ष के अंतराल में लेपर्ड की चहलकदमी और उसकी मौजूदगी साक्षी मिलते रहते हैं। इस संबंध में जब जानकारी जुटाई गई तो । क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र चौधरी ने बताया कि पहाड़ के ऊपर क्षेत्र में जल के स्रोत सूखने पर वन्य जीव पहाड़ के निचले क्षेत्र में आते हैं । इस दौरान भूख लगने पर वन्य जीव पहाड़ी क्षेत्र के आसपास बसी आबादी में शिकार भी कर लेता है। जानकारी के अनुसार पुष्कर के नाग पहाड़ इलाके में 3 तेंदुए, खोरी गांव के पास बैद्यनाथ की पहाड़ी में 1 तेंदुआ, और नांद से कड़ेल तक की पहाड़ी में 2 तेंदुए अक्सर विचरण करते पाए जाते हैं। पुष्कर वन क्षेत्र में तेंदुए की संख्या से पुष्कर के पारिस्थितिकी तंत्र के संभल को साफ तौर पर समझा जा सकता है ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved