Post Views 11
December 17, 2022
श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को पवित्र स्थल घोषित करवाने और वन मंत्रालय की अधिसूचना रद्द कराने के साथ ही क्षेत्र को मांस मदिरा बिक्री मुक्त कराने की की मांग
दिगंबर जैन महासंघ अजमेर के द्वारा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को सौंपा गया ज्ञापन
सकल जैन समाज के द्वारा श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल की बजाय तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, मुख्यमंत्री झारखंड राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जैन समाज के लोगों ने सांसद भागीरथ चौधरी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि वर्तमान में झारखंड राज्य में स्थित श्री सम्मेद शिखर पारसनाथ हिल जैन धर्मावलंबियों का एक पवित्रतम तीर्थ है। यहां
जैनों के वर्तमान 20 तीर्थंकरों एवं अनेकों मुनि राजों ने कठोर तपस्या से मोक्ष प्राप्त किया है। इस क्षेत्र को पर्यावरण वन मंत्रालय द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने का काम किया जा रहा है। जिससे जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है।
जैन समाज के लोगों ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुशंशा क्रमांक 2795, 2 अगस्त 2019 को अविलंब निरस्त किए जाने की मांग की है।
प्रकाश पाटनी, प्रमोद जैन, उप महापौर नीरज जैन, पार्षद नितिन जैन, पुखराज जी पहाड़िया, केलेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन नेताजी, प्रवीण जैन,
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved