Post Views 31
December 17, 2022
दरगाह कमेटी की उर्स बैठक सम्पन्न
17 दिसम्बर अजमेर । दरगाह कमेटी दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर की प्रबंधन कमेटी की बैठक, गरीब नवाज अतिथि गृह में संपन्न हुई। अध्यक्ष सैय्यद शाहिद हुसैन रिज़वी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उर्स संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जायरीन को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर निर्णय किए गए । बैठक में उपाध्यक्ष मुनव्वर खान सहित सदस्य क़ासिम मलिक, सैय्यद बाबर अशरफ, वसीम राहत अली, सपात खान सम्मिलित हुए, बैठक में एजेंडा नाज़िम समी अहमद खान ने पेश किया। बैठक का दूसरा चरण आज भी जारी रहेगा।
नए नाज़िम का किया स्वागत : दरगाह कमेटी द्वारा नए नाज़िम समी अहमद खान का गुलदस्ता पेश कर ओर शाल ओढा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कमेटी ने लिया दरगाह शरीफ के कार्यो का जायज़ा :
कमेटी द्वारा दरगाह शरीफ में उर्स के मौके पर होने वाले आवश्यक कार्यो का जायज़ा लिया। इस मौके पर समस्त कार्यो को 3 जनवरी तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved