For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163775981
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।   |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाहर जताया कड़ा विरोध!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न.... |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम.... |  Ajmer Breaking News: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन अकबर बिन तबर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दी हाजिरी... |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में छह घंटे रुके गहलोत, पार्षदों से बातचीत का वीडियो आया सामने; मीडिया से बिना बात किए जयपुर रवाना |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान | 

अजमेर न्यूज़: जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित

Post Views 41

December 17, 2022

विधायक श्रीमती अनिता भदेल द्वारा नगर निगम व एडीए के अधिकारियों को सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों के संबंध में नियमानुसार शीघ्र निस्तारित करने की आवश्यकता बताई

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
      अजमेर, 17 दिसंबर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर  कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई।
      अतिरिक्त जिला कलक्टर  कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में 20 प्रकरणों की सुनवाई की गई। वीसी के माध्यम से अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।  बैठक में दो प्रकरणों को निस्तारित कर राहत प्रदान की गई। इसमें पीसांगन के श्री नोरत मल जैन के प्रकरण को सार्वजनिक भूमि पर से अतिक्रमण हटवाने के सम्बन्ध में विकास अधिकारी की रिर्पोट तथा सहायक विकास अधिकारी से चर्चा कर निस्तारित किया। इसी प्रकार गुदली बीर के मानसिंह रावत द्वारा बंद रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाने के आदेश की पालना के सम्बन्ध में परिवाद दिया था। इस पर सम्बन्धित तहसीलदार द्वारा कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार की रिर्पोट के आधार पर प्रकरण को निस्तारित माना गया।
      उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक श्रीमती अनिता भदेल द्वारा नगर निगम व एडीए के अधिकारियों को सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों के संबंध में नियमानुसार शीघ्र निस्तारित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्रा से सम्बन्धित सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों के बारे में हुई प्रगति पर चर्चा की।  सतर्कता समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों को अग्रीम जानकारी उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।
       इस अवसर पर प्रोटोकोल आॅफिसर  आलोक जैन, उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह, तहसीलदार श्रीमती प्रिति चैहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved